फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला आयोग साइबर सेल बनाएगा

महिला आयोग साइबर सेल बनाएगा

फेसबुक, ट्विटर आदि पर महिलाओं के साथ बतमीजी और गाली-गलौच करने वालों के खिलाफ अब दिल्ली महिला आयोग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आयोग जल्द ही साइबर सेल की स्थापना करने जा रहा है। आयोग ने...

महिला आयोग साइबर सेल बनाएगा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 10 Jul 2016 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

फेसबुक, ट्विटर आदि पर महिलाओं के साथ बतमीजी और गाली-गलौच करने वालों के खिलाफ अब दिल्ली महिला आयोग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आयोग जल्द ही साइबर सेल की स्थापना करने जा रहा है।

आयोग ने शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी को पत्र लिखा। इसमें उनके सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ होने वाली ट्रोलिंग को रोकने को लेकर शुरू किए गए अभियान का समर्थन किया गया है।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने पत्र में कहा कि दिल्ली महिला आयोग भी फेसबुक और ट्विटर पर महिलाओं के साथ गाली-गलौच करने वालों और ट्रोलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए काम कर रहा है। इसके तहत आयोग जल्द ही साइबर सेल की स्थापना करेगा। इसमें इसमें महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन होने वाले अपराधों की मॉनिटरिंग करने के साथ ही उनके निस्तारण और रिसर्च का भी काम किया जाएगा। आयोग माइक्रोब्लोगिंग साइट्स के अधिकारियों से पहले ही मीटिंग कर चुका है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग का रवैया इस अभियान को लेकर निराश करने वाला है। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि महिलाएं भी अपनी बात को पूरी आजादी के साथ लिख सकें। मगर इसके बदले उनके साथ सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की जाती है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस की मदद भी ली जानी चाहिए। पत्र के माध्यम से स्वाति मालिवाल ने मेनका गांधी से मिलने का समय भी मांगा है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें