सनकी बेटा: तो इसलिए बेटे ने अपनी मां को गला घोंटकर मार डाला
सागरपुर इलाके में मंगलवार को एक सनकी बेटे ने अपनी मां की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। मृतक महिला की पहचान 74 वर्षीय लक्ष्मी नायडू व आरोपी बेटे की...
सागरपुर इलाके में मंगलवार को एक सनकी बेटे ने अपनी मां की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। मृतक महिला की पहचान 74 वर्षीय लक्ष्मी नायडू व आरोपी बेटे की पहचान 48 वर्षीय लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को लक्ष्मण ने पुलिस को फोन करके वारदात की जानकारी दी थी। उसने बताया कि उसने अपनी मां को प्लास्टिक के पाइप से गला घोटकर मार दिया है। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी लक्ष्मण खुद घर के अंदर ले गया। जहां पलंग पर उसकी मां का शव पड़ा था। पलंग के पास में एक ईंट भी पड़ी थी।
आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी मां का भरण-पोषण नहीं कर पा रहा था। इसलिए उसने अपनी मां को मार दिया। लक्ष्मण ने बताया कि वह अपनी मां को उसके अन्य भाइयों के पास जाने के लिए कह रहा था, लेकिन मां इस बात के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद उसने तंग आकर मां को मारने का फैसला कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने पहले मां के सिर पर ईंट मारी फिर उसका प्लास्टिक के पाइप से गला घोट दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सनकी और अवसाद से पीड़ित है। फिलहाल वह काफी समय से बेरोजगार था। इसलिए वह अपनी मां को कुछ खिला-पिला नहीं पा रहा था। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।