फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस के बड़े नेता मॉर्निंग वॉक पर निगम की चर्चा करेंगे

कांग्रेस के बड़े नेता मॉर्निंग वॉक पर निगम की चर्चा करेंगे

राजधानी में कांग्रेस के बड़े नेता सुबह की सैर पर निकले लोगों से नगर निगम पर चर्चा करेंगे। शशि थरूर, जयराम रमेश जैसे नेता दिल्ली के बड़े पार्कों में सुबह-सुबह लोगों से निगम को आत्मनिर्भर बनाने एवं...

कांग्रेस के बड़े नेता मॉर्निंग वॉक पर निगम की चर्चा करेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 10 Apr 2017 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में कांग्रेस के बड़े नेता सुबह की सैर पर निकले लोगों से नगर निगम पर चर्चा करेंगे। शशि थरूर, जयराम रमेश जैसे नेता दिल्ली के बड़े पार्कों में सुबह-सुबह लोगों से निगम को आत्मनिर्भर बनाने एवं साफ-सफाई की योजनाओं पर मंथन करेंगे। इस दौरान लोगों को निगमों पर कांग्रेस के रोडमैप की जानकारी दी जाएगी।

दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। इसके साथ ही दिल्ली की तीनों बड़ी पार्टियों के चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। भाजपा और आप जहां बड़े कार्यक्रमों और रैलियों पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की रणनीति छोटी-छोटी जनसभाओं और पदयात्राओं पर है। कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने वार्डों में पदयात्राओं और जनसंपर्क का दौर शुरू किया है। जबकि, केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से मार्निंग वॉक पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाने वाला है। कांग्रेस ने हाल ही में निगमों के लिए अपना रोडमैप पेश किया था। इसमें निगमों को आत्मनिर्भर बनाने से लेकर सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे भी शामिल थे। 

रोडमैप को तैयार करने में जिन बड़े नेताओं ने योगदान किया है, वही अब आम लोगों से भी इन पर चर्चा करेंगे। खासतौर पर सुबह-सुबह सैर पर निकले लोगों को निगम के बारे में कांग्रेस की योजनाओं की जानकारी देने का काम बड़े नेता करेंगे। इसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर, जयराम रमेश सलमान खुर्शीद जैसे नाम शामिल हैं। अगले दो दिनों में यह कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। 

खान-पान की दुकानों पर होगा संवाद
मार्निंग वॉक के अलावा कांग्रेस हर वार्ड में खान-पान की दुकानों पर जनसंवाद के कार्यक्रम का आयोजन करेगी। हाल ही में भारत नगर में नाले की चाट पर चर्चा का ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसे मिली सफलता को देखते हुए सभी वार्डों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इनमें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन व अन्य बड़े नेता लोगों को निगम के बारे में कांग्रेस की नीतियों की जानकारी देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें