फोटो गैलरी

Hindi Newsकेजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री से पूछा कैसे कर रहे हैं शादी?

केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री से पूछा कैसे कर रहे हैं शादी?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्विटर के जरिए केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सुबह सवा नौ बजे ट्वीटर पर लिखा कि भाजपा सांसद महेश शर्मा की...

केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री से पूछा कैसे कर रहे हैं शादी?
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Nov 2016 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्विटर के जरिए केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सुबह सवा नौ बजे ट्वीटर पर लिखा कि भाजपा सांसद महेश शर्मा की बेटी की शादी है। क्या सारी चेक से पेमेंट कर रहे हैं? क्या ढाई लाख रुपये शादी कर रहे हैं? उनके नोट कैसे बदले गए? 

केजरीवाल का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर कुछ देर में वायरल हो गया। इसके बाद सुबह 11 केंद्रीय मंत्री महेश श्र्मा ने केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि ‘अपनी जानकारी सही करिए। मेरे बेटे की शादी है। जी हां सभी पेमेंट बैंक के माध्यम से की जा रही है।’

महेश शर्मा ने केजरीवाल के ट्वीट को कोट करने यह बात लिखी। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा  के पास पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय है। केंद्रीय मंत्री ने ट्िवटर पर जवाब देने के बाद अपने ट्वीट को टाइमलाइन पर पिन कर दिया। नोटबंदी की चर्चा के बीच ट्वीटर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री के बीच हुआ यह संवाद दिनभर सुर्खियों में रहा। 

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के बेट डॉ. कार्तिक की शादी आगरा में होनी है। रविवार को तिलकोत्सव का कार्यक्रम था। यह कार्यक्रम नोएडा में संपन्न हुआ था। सूत्रों के मुताबिक रिसेप्शन दिल्ली में होगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें