फोटो गैलरी

Hindi Newsभारी विरोध के बीच नवीन जयहिंद कार्यकर्ताओं समेत हिरासत में

भारी विरोध के बीच नवीन जयहिंद कार्यकर्ताओं समेत हिरासत में

हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान शांति मार्च निकालने पर आमादा आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद समेत 300 कार्यकर्ताओं को गुड़गांव पुलिस ने सेक्टर 40 स्थित ब्लेसिंग लॉन से हिरासत में ले...

भारी विरोध के बीच नवीन जयहिंद कार्यकर्ताओं समेत हिरासत में
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 01 Nov 2016 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान शांति मार्च निकालने पर आमादा आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद समेत 300 कार्यकर्ताओं को गुड़गांव पुलिस ने सेक्टर 40 स्थित ब्लेसिंग लॉन से हिरासत में ले लिया। शाम 7 बजे तक सभी को सेक्टर 56 थाने में पुलिस ने हिरासत में रखा था। नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। स्वर्ण जयंती समारोह में जनता के धन को खर्च कर हरियाणा सरकार बुनियादी मासलों से जनता का ध्यान भटका रही है।
मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक एक हजार की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ब्लेसिंग लॉन सेक्टर 40 में जुटे थे। उन्होंने प्रशासन को गुड़गांव में शांति मार्च निकालने की घोषणा कर रखी थी। उनका दावा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को घास सौंप पर उनका ध्यान हरियाणा की बुनियादी समस्याओं की ओर आकर्षित करना था।

हालांकि जिला प्रशासन ने पहले ही गुड़गांव में पूर्व अनुमति के बगैर धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाते हुए धारा 144 लगा रखा था। मंगलवार की दोपहर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद को प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ तकरीबन 10 अन्य कार्यकर्ताओं को एक घंटे बिठाए रखने के पश्चात छोड़ा गया। उसके बाद नवीन जयहिंद सेक्टर 40 स्थित ब्लेसिंग लॉन पहंुच गए। जहां उन्होंने हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए तकरीबन 1 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दो की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी के प्रदर्शन को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जमानत आवेदन की जरुरत नहीं थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां ले रखी थी। इसमें सिख दंगा पीड़ितों, चावल किसानों की समस्या, पानी का संकट, वोट के लिए गाय के नाम पर राजनीति करने, किसानों का बकायका मुआवजा और रोहतक पीड़ितों को न्याय दिलाने संबंधी नारे लिखे हुए थे। 

पुलिस कर्मियों से हुई भिडंत
सेक्टर 40 स्थित पार्टी लॉन से 4.45 बजे नवीन जयहिंद, प्रदेश प्रवक्ता आरएसराठी समेत अन्य दो किलोमीटर दूर ताऊ देवी लाल स्टेडियम तक शांति मार्च के लिए निकले तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें लॉन के गेट पर ही रोक लिया। काफी धक्का मुक्की के बीच पुलिस कर्मियों ने उन्हंे गिरफ्तारी देने की बात कहते हुए जबरन तीन बसों में बैठने को मजबूर किया। उन्होंने जिला प्रसाशन के आदेश की प्रति भी दिखाई जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि सुरक्षा कारणों से वे मार्च नहीं निकाल सकते। जोरदार नारेबाजी के बीच तकरीबन 300 कार्यकर्ताओं को बसों में भर कर दूर ले जाकर छोड़ा गया। 

राज्य में अव्यवस्था का आलाम: नवीन जयहिंद
नवीन जयहिंद ने कहा कि रजत जयंती समारोह के बहाने हरियाणा सरकार अपना और केंद्र का प्रचार प्रसार कर रही है। भारी धन खर्च किया जा रहा है जबकि किसानों की हालत, अस्पतालों, स्कूलों और कालेजों की बुनियादी ढांचे में सुधार पर कोई जोर नहीं है। कानून और व्यवस्था के मुद्दों को राज्य भर में अव्यवस्था में आलम है। समारोह के बहाने राजनीति की जा रह है। इस धन को जनता के आर्थिक विकास और समृद्धि लाने पर खर्च किया जाना चाहिए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें