फोटो गैलरी

Hindi Newsगाजियाबाद: युवती से रेप के बाद सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

गाजियाबाद: युवती से रेप के बाद सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

विजय नगर थाना क्षेत्र के एक पार्क में एक युवती के साथ उसके ब्वॉय फ्रेंड ने ही दुष्कर्म कर दिया और अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इसमें उसके ब्वॉय फ्रेंड सहित एक युवती ने भी...

गाजियाबाद: युवती से रेप के बाद सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Feb 2017 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

विजय नगर थाना क्षेत्र के एक पार्क में एक युवती के साथ उसके ब्वॉय फ्रेंड ने ही दुष्कर्म कर दिया और अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इसमें उसके ब्वॉय फ्रेंड सहित एक युवती ने भी आरोपियों का सहयोग किया। युवती के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। यह घटना 19 फरवरी की है। पीड़िता की तहरीर पर उसके ब्वॉयफ्रेंड सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित युवती मेरठ में अपने परिवार के साथ रहती है। युवती का कहना है कि वह अपनी एक सहेली के माध्यम से पड़ोसी सरताज से दोस्ती की थी। धीरे धीरे दोनों लोग काफी करीब आ गए। इस दौरान सरताज ने उसके सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया। युवती ने बताया कि बीते 19 फरवरी को सरताज और उसकी सहेली ने घूमने का प्लान बनाया। इसके लिए सरताज ने उससे 20 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे तीनों गाजियाबाद के इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क आ गए। यहां से सरताज और उसकी सहेली उसे टीचर कॉलोनी के एक पार्क में ले गए।

आरोप है कि यहां पर सरताज ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दो अन्य दोस्त शाहरूख और साहिल को बुला लिया। इन दोनों युवकों ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद  सरताज के दोनों दोस्त वहां से चले गए। इसके बाद सरताज और उसकी सहेली उसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन लेकर आए और मेरठ की तरफ जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया।

युवती का कहना है कि घर पहुंच कर उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ वह विजय नगर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली विजयनगर के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह का कहना है कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें