फोटो गैलरी

Hindi Newsआज का युवा कर रहा है समय की बर्बादी: राम जेठमलानी

आज का युवा कर रहा है समय की बर्बादी: राम जेठमलानी

शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ लॉ में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने लॉ के छात्रों को सम्बोधित किया।  रामजेठमलानी ने कहा, आज की युवा...

आज का युवा कर रहा है समय की बर्बादी: राम जेठमलानी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Apr 2017 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ लॉ में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने लॉ के छात्रों को सम्बोधित किया। 

रामजेठमलानी ने कहा, आज की युवा पीढ़ी अपना समय शिक्षा में न देकर अन्य चीजों पर व्यर्थ कर रही है। समाज के लिए सबसे बड़ा गुनाह कर रहे हैं| आज सभी संसाधन उपलब्ध होने पर भी छात्रों की शोध के प्रति रूचि नहीं है। 

रामजेठमलानी ने कहा, यह समाज के लिए चिंता का विषय है। आज सभी लोग पैसे के पीछे भाग रहे हैं। उन्होंने कहा नोटबंदी सरकार की अच्छा पहल थी लेकिन कालेधन पर रोक नहीं लग पाई। आज देश के लिए सबसे बड़ा खतरा भ्रष्टाचार है। मोदी जी ने पहल अच्छी की लेकिन सकारात्मक फल नहीं निकला। 

उन्होंने कहा, देश की गन्दी राजनीति के कारण आज तक भरष्टाचार निरोधक कानून पास नहीं हो सका। इसके लिए सभी राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा देश तभी विकसित देशों के श्रेणी में आ सकता है, जब युवा शोध में रूचि लें। आज लॉ की पढ़ाई अपने आप में सम्पूर्ण प्रबंधन की पढाई है। कल का भविष्य लॉ जैसे कोर्सों का है। शारदा विश्विधालय के प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता ने रामजेठमलानी का अगवानी की। कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने धन्यवाद दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें