फोटो गैलरी

Hindi Newsदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत: गिरिराज

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत: गिरिराज

देश में बढ़ती आबादी चिंता का विषय है। हम हर साल एक आस्ट्रेलिया पैदा कर रहे हैं, जबकि यहां सीमित संसाधन है। अगर समय रहते इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो यह एक गंभीर समस्या बनेगी। इसके लिए देश में...

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत: गिरिराज
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Apr 2017 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में बढ़ती आबादी चिंता का विषय है। हम हर साल एक आस्ट्रेलिया पैदा कर रहे हैं, जबकि यहां सीमित संसाधन है। अगर समय रहते इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो यह एक गंभीर समस्या बनेगी। इसके लिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है। ये कहना है केंद्रीय राज्य मंत्री सह नवादा के सांसद गिरिराज सिंह का। वह गुरुवार को नवादा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसा देश जस का तस है। न घट रहा है और न ही बढ़ रहा है। कई विकसित देश भी इसके पोशक हैं। भारत ही एक ऐसा देश है, जहां हर चीज को तुष्टीकरण की नजर से देखा जाता है। यही कारण है कि यहां बहुत तेजी से आबादी बढ़ रही है। इसे नहीं रोका गया तो देश का विकास प्रभावित होगा ही, सामाजिक समरसता भी बिगड़ेगी। बिहार के कई जिले इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि जब फोरलेन की सड़क बनती है तो आठ लेन के आबादी उस पर चढ़ने के लिए तैयार रहती है। बढ़ती आबादी के कारण देश की 80 प्रतिशत आबादी को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

नीतीश-लालू पर साधा निशाना

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति बहुत खतरनाक है। कांग्रेस ने इसकी शुरुआत की। अब नीतीश कुमार और लालू यादव इसके परणेता बन गए हैं। जातियों का सम्मेलन हो तो सेकुलर और हम धर्म की बात करें तो कम्यूनल। यह नहीं चलने वाला है। अगर ऐसी राजनीति हुई तो हिंदू कमजोर हो जाएगा और अगर ऐसा हुआ तो देश का लोकतंत्र कमजोर होगा। विकास रुक जाएगा।

देश के लिए दिया नया नारा

उन्होंने देश के लिए नया नारा जाति बंधन तोड़ो, राष्ट्र सनातन धर्म से जोड़ो देते हुए इस लोगों से प्रसारित करने की अपील की। कहा, हिंदू समुदाय वसुधैव कुटुम्बकम पर विश्वास करता है। मैं किसी भी धर्म पर टिप्पणी नहीं करता, लेकिन अगर कोई मेरे धर्म और व्यवहार पर आपत्ति जताएगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चल रही है। आज यूपी में योगी सरकार यही कर रही है। वहां किसी को कोई प्रकार का डर नहीं है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बब्लू, निरंजन कुमार, पप्पू मुखिया आदि लोग मौजूद थे।

मुसलमान हमारे भाई, राम मंदिर निर्माण में करें सहयोग

उन्होंने कहा कि बाबर का हिन्दुस्तान से कोई संबंध नहीं है। देश का कोई भी मुसलमान मुगलों का वंशज नहीं है। दोनों के वंशज एक ही हैं। दोनों को मिलकर भाईचारे के साथ रहना चाहिए। इसलिए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में मुसलमान सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राम हमारे आदर्श हैं। वह गौरव के प्रतीक हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ओवैसी द्वारा कल्याण सिंह के इस्तीफा मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह क्यों इस्तीफा दें। ओवैसी के पूर्वज भी भगवान राम ही हैं। भले ही उन्होंने धर्म बदल लिया हो। जो अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं कर पाता हो वह आगे क्या करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें