फोटो गैलरी

Hindi Newsनन्दोत्सव में सभी ने गाया श्रीकृष्ण का बधावा

नन्दोत्सव में सभी ने गाया श्रीकृष्ण का बधावा

मंझवे में आयोजित श्री शतचंडी सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल श्रद्धालु रासलीला का दर्शन कर भाव-विभोर हो रहे हैं। श्रीधाम वृंदावन से आए श्री नन्दनन्दन लीला संस्थान द्वारा आयोजित रासलीला के...

नन्दोत्सव में सभी ने गाया श्रीकृष्ण का बधावा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Mar 2017 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

मंझवे में आयोजित श्री शतचंडी सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल श्रद्धालु रासलीला का दर्शन कर भाव-विभोर हो रहे हैं। श्रीधाम वृंदावन से आए श्री नन्दनन्दन लीला संस्थान द्वारा आयोजित रासलीला के क्रम में श्रीकृष्ण जन्म पर नन्दोत्सव की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

नन्दोत्सव पर सभी श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण का बधावा गाया। बाल कृष्ण की भूमिका में रहे दीपक शर्मा ने सबको खूब प्रभावित किया जबकि राधा बने अमित शर्मा और सूत्रधार साधु के रूप में गंगाराम शर्मा सबको लुभाते रहे। श्री स्वामी करतार प्रसन्नाचार्य जी महाराज के निर्देशन में आयोजित रास में व्यास सह कथावाचक की भूमिका में रहे दुलीचंद शर्मा हारमोनियम से समां बांध रहे तो तबला पर संगत दे रहे प्रेमचदं शर्मा लोगों को झूमने पर बाध्य कर रहे। बैंजो की धुनों पर राहुल शर्मा भी कमाल दिखा रहे।

नन्दोत्सव में बधावा समेत पूतना वध की मनमोहक प्रस्तुति हुई। आयोजन में यज्ञ समिति के रूद्रेश कुमार, बिनोद कुमार, अरविंद कुमार, विपिन शाही, अखिलेश मंगल, मुकुल दास, सुधीर सिंह सक्रिय रूप से जुटे हैं। आयोजन में समस्त ग्रामवासियों की भागीदारी भी उल्लेखनीय है। महायज्ञ स्थल पर लगा मेला आम लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बच्चों के लिए यह सबसे बड़ा आकर्षण बना पड़ा है।

महायज्ञ का अनुष्ठान चरम परमहायज्ञ का अनुष्ठान अपने चरम पर है। महायज्ञ अनुष्ठान में यज्ञाचार्य राम जी पांडेय समेत वैदिक दल में शामिल उपाचार्य गणेश दत्त पांडेय, बद्री पांडेय, संतोष पांडेय, सरोज पांडेय, मुरारी शास्त्री, मनोज शास्त्री त्यागी बाबा, अनिल पांडेय मंत्रोच्चारण समेत अन्य विधान पूरा कर रहे हैं। मुख्य यजमान कंचन सिंह और उनकी धर्मपत्नी पूनम देवी के साथ विभिन्न अनुष्ठान हो रहे हैं। समस्त आयोजनों में अनुज पांडेय, जितेन्द्र पांडेय और वीरेन्द्र पांडेय सहयोग कर रहे हैं। इधर, इसी अवधि में सुबह फेरी देने आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यह भीड़ जो एकबार जमती है तो फिर देर रात प्रवचन और रासलीला तक जुटी रहती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें