फोटो गैलरी

Hindi Newsकेंद्रीय मंत्रिमंडल में होगा बदलाव, हटाए जाएंगे बिहार के मंत्री?

केंद्रीय मंत्रिमंडल में होगा बदलाव, हटाए जाएंगे बिहार के मंत्री?

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा नेतृत्व असम और उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसके लिए जल्द ही केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव किया जा सकता है। इसमें...

केंद्रीय मंत्रिमंडल में होगा बदलाव, हटाए जाएंगे बिहार के मंत्री?
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 09 Nov 2015 09:41 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा नेतृत्व असम और उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसके लिए जल्द ही केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव किया जा सकता है। इसमें बिहार से आने वाले कुछ मंत्रियों की जगह यूपी और असम के नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।

भाजपा के रणनीतिकारों के अनुसार, दलित और पिछड़े वर्गो को प्राथमिकता दी जाएगी। बता दें कि असम में 2016 और यूपी में 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर रविवार सुबह और शाम को इन चुनावों को लेकर चुनिंदा नेताओं ने चर्चा की।

सभी ने माना कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव का समय आ गया है। संगठन चुनावों के जरिए दिसंबर में केंद्रीय संगठन में भी यूपी व असम के कुछ प्रमुख नेताओं को जगह दी जाएगी।शीतसत्र के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार से चार मंत्रियों को कम किया जा सकता है जबकि इतने ही नए मंत्री यूपी और असम से बनाए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरी पार्टी की प्रतिष्ठा जुड़ी होगी। ऐसे में पार्टी यहां अभी से तैयारियों में जुटना चाहती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें