फोटो गैलरी

Hindi Newsबर्फीली हवाओं ने गिराया दिल्ली का पारा, कोहरे के कारण 27 ट्रेनें लेट

बर्फीली हवाओं ने गिराया दिल्ली का पारा, कोहरे के कारण 27 ट्रेनें लेट

दिल्ली-एनसीआर में चल रही बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे पारा गिर गया है। आज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे के कारण 27 ट्रेनें देर से चल रही...

बर्फीली हवाओं ने गिराया दिल्ली का पारा, कोहरे के कारण 27 ट्रेनें लेट
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 17 Jan 2017 01:34 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में चल रही बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे पारा गिर गया है। आज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे के कारण 27 ट्रेनें देर से चल रही हैं।

कोहरे के कारण सात ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है जबकि 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें दिल्ली आने और यहां से जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

वहीं, दिल्ली एनसीआर में हवाएं 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही हैं। आज हल्की धूप होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। 

लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री, पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री, रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री और देहरादून का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18 रहेगा। 

देहरादून में आज बादल छाए रहने की संभावना है और बाकी जगहों पर हल्की धूप हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें