फोटो गैलरी

Hindi NewsMovies पर सवालः मेनका बोलीं- छेड़खानी के लिए फिल्में जिम्मेदार

Movies पर सवालः मेनका बोलीं- छेड़खानी के लिए फिल्में जिम्मेदार

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के लिए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने फिल्मों को दोषी ठहराया है। उहोंने पुरुषों के कमजोर होने को भी अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराया है। शुक्रवार को गोवा फिल्म...

Movies पर सवालः मेनका बोलीं- छेड़खानी के लिए फिल्में जिम्मेदार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Apr 2017 03:36 PM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के लिए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने फिल्मों को दोषी ठहराया है। उहोंने पुरुषों के कमजोर होने को भी अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

शुक्रवार को गोवा फिल्म फेस्टिवल में बोलते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा पुरुष ऐसा सोचते हैं कि वह महिलाओं के खिलाफ अपराध करके बच निकलेंगे जिसका प्रमुख कारण फिल्में हैं। यदि आप फिल्मों को देखेंगे, उनमें दिए जाने वाले संदेश को देखेंगे तो आप पाएंगे कि रोमांस हमेशा छेड़छाड़ से ही शुरू होता है।

फिल्में कुछ लोग या महिला के दोस्त उसे चारों ओर से घेर लेते हैं, उसे एक उपभोग की वस्तु की तरह देखते हैं, उसे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, उससे दुर्व्यवहार करते हैं। उसे गलत तरीके से छूते हैं और फिर धीरे धीरे उसे आरोपी से प्यार हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और इसका कारण है बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्मों में महिलाओं को गलत ढंग से पेश करना। हर हिन्दी या क्षेत्रीय फिल्म में रोमांस छेड़छाड़ से ही शुरू होता है।

पुरुषों की कमजोरी को महिलाओं के खिलाफ अपराध का बड़ा कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि पुरुषों को उनकी असफलता डांट पड़ती है यह भी महिलाओं के खिलाफ अपराध का एक बड़ा कारण है।

उन्होंने फिल्म निर्माताओं को आह्वान किया वह फिल्मों में महिलाओं की अच्छी छवि पेश करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें