फोटो गैलरी

Hindi Newsराजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें

राजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें

अमित शाह के कॉलेज से राजनीति तक का सफर देश की राजनीति में सफलता का परचम लहराने वाले अमित शाह का आज जन्मदिन है। गुजरात से राजनीति की शुरूआत करने वाले अमित शाह आज केंद्र में शासित भारतीय जनता प

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Oct 2016 11:16 AM

अमित शाह के कॉलेज से राजनीति तक का सफर

देश की राजनीति में सफलता का परचम लहराने वाले अमित शाह का आज जन्मदिन है। गुजरात से राजनीति की शुरूआत करने वाले अमित शाह आज केंद्र में शासित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अमित शाह शतरंज के माहिर खिलाड़ी हैं तो चुनावी बाजी पलटने में उन्हें महारत भी हासिल है। इसी कारण भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनते समय उन्हें आधुनिक चाणक्य भी बताया गया। 50 साल से भी कम उम्र के अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष बनने पर किसी को कोई हैरानी नहीं हुई थी। 

जैन परिवार में हुआ था जन्म

अमित शाह 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक जैन परिवार में जन्मे थे। उनके पिता अनिलचंद्र शाह पीवीसी पाइप का बिजनेस करते थे। अमित शाह ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मेहसाणा में पूरी की और अहमदाबाद के सीयू शाह साइंस कॉलेज से बायो केमिस्ट्री में ग्रेजुएट हुए। 

पहले व्यापारी थे अमित शाह

साइंस स्नातक कॉलेज में छात्र नेता रहे अमित शाह, संघ की शाखाओं में बचपन से ही जाते थे और राजनीति में आने से पहले एक व्यापारी थे। अमित शाह ने 14 साल की उम्र से ही संघ में शामिल हो गए थे।  शाह के करीबी कहते हैं कि उन्होंने धीरूभाई अंबानी और अन्य धनी व्यापारियों से प्रेरित होकर प्लास्टिक का कारोबार शुरू किया था, लेकिन जल्द ही उन्हें लगने लगा कि बिना सरकारी मदद के कोई भी बड़ा उद्योग खड़ा करना मुश्किल है। एक वरिष्ठ संघ प्रचारक ने 26 वर्ष के युवा शाह को उस समय तक संघ और भाजपा में अपनी पैठ बना चुके 41 वर्षीय नरेंद्र मोदी से मिलवाया था। 

मोदी उन दिनों अपनी टीम बना रहे थे और उन्हें युवा शाह के आत्मविश्वास ने काफी प्रभावित किया। शाह ने मोदी से लालकृष्ण आडवाणी का चुनाव प्रचार संभालने की इच्छा जताई। शाह ने कहा कि उनके पिता माणसा, जो गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है, के एक प्रतिष्ठित व्यापारी रहे हैं और वह गांधीनगर के राजनीतिक समीकरणों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। आडवाणी के उस चुनाव के बाद शाह ने पार्टी में अच्छी पहचान बना ली। 

राजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें1 / 5

राजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें

राजनीतिक कुशलता ने दिलाई सफलता

भाजपा और देश की राजनीति को करीब से देखने वाले कई लोग मोदी और शाह के रिश्ते को 1980 और 1990 में आडवाणी और मोदी के रिश्ते जैसा बताते हैं। शायद यही कारण है कि मोदी को शाह में अपने उस युवा जोश की झलक दिखी और उन्होंने अपना अभिन्न सहयोगी बना लिया। साल 2001 में जब केशुभाई पटेल को हटाकर मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उससे पहले ही उन्होंने अमित शाह को एक कद्दावर नेता बना दिया था। 

साल 2002 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की दोबारा सरकार बनी तो क्षमता, सूझबूझ और वफ़ादारी देखते हुए सरकार में सबसे कम उम्र के शाह को गृहराज्य मंत्री बनाया गया। शाह को सबसे अधिक दस मंत्रालय दिए गए।

राजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें2 / 5

राजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें

 

चुनावी दांवपेंच के महारथी हैं शाह  

साल 2002 में अमित शाह को पार्टी ने सरखेज विधानसभा से टिकट दिया। चुनाव में वह रिकॉर्ड एक लाख 60 हजार मतों से जीत कर आए। जीत का यह आंकड़ा नरेंद्र मोदी की चुनावी जीत से भी बड़ा था। यह 2007 में जाकर 2 लाख 35 हजार पर पहुंच गया। मोदी शाह के चुनावी दांवपेंच के प्रशंसक बन गए थे। मोदी मंत्रिमंडल में अमित शाह जल्द ही सबसे बड़े नेता के तौर पर उभरे। 

अमित शाह और नरेंद्र मोदी के जीवन में कई समानता है। दोनों ने आरएसएस की शाखाओं में जाना बचपन से शुरू कर दिया था और दोनों ने अपनी जवानी में अपने जोश और कुशलता से वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित किया था। 

राजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें3 / 5

राजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

2014 में लोकसभा चुनाव में कामयाबी के बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। उनकी राजनीतिक कुशलता के कारण ही उत्तर प्रदेश में भाजपा को 80 लोकसभा सीटों में से 71 सीटों पर कामयाबी मिली। दो सीटों पर हमारे सहयोगी अपना दल के उम्मीदवार जीते। लोकसभा चुनाव से पहले जब उन्हें महासचिव बनाकर उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था तब भाजपा के तमाम नेता चौंक गए थे। इस चिंता में थे कि नरेंद्र मोदी का मिशन 273 कैसे पूरा होगा?

लोकसभा चुनाव में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में जातिगत राजनीति के कारण भाजपा को ज्यादा सीटें मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही थी। कारण भी थे। आखिर 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केवल 10 सीटों पर विजय मिली थी। विधानसभा चुनावों में भाजपा 2002, 2007 और 2012 में लगातार पिछड़ती गई थी। ऐसे में अमित शाह को उत्तर प्रदेश भेजने के फैसले पर सभी तरफ हैरानी थी।

राजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें4 / 5

राजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें

 

अमित शाह के नेतृत्व में कई राज्यों में भाजपा की सरकार

फिलहाल देश के नौ राज्यों गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गोवा, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम और झारखंड में भाजपा की सरकारें हैं। आंध्र प्रदेश, नगालैंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में सहयोगी दलों के साथ भाजपा सरकार में शामिल है। अरुणाचल प्रदेश में भी हाल में भाजपा सरकार में शामिल हुई है। अमित शाह के नेतृत्व में झारखंड, हरियाणाए, महाराष्ट्र और असम में भाजपा की सरकार बनी। हरियाणा में भाजपा को केवल शहरी लोगों की पार्टी बताया जाता था। वहां भाजपा ने ज्यादातर चुनाव तालमेल से लड़े थे मगर वहां पार्टी ने अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनवाने में कामयाबी हासिल की।

राजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें5 / 5

राजनीति से पहले क्या करते थे अमित शाह, जानिए 5 खास बातें