फोटो गैलरी

Hindi Newsजयललिता की सेहत पर बताने से ज्यादा छुपाया गया

जयललिता की सेहत पर बताने से ज्यादा छुपाया गया

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत के बारे में अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन कई अटकलबाजियां पैदा करता है। उनकी सेहत को लेकर स्पष्ट जानकारी न होने पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है, जिस पर...

जयललिता की सेहत पर बताने से ज्यादा छुपाया गया
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 14 Oct 2016 05:34 AM
ऐप पर पढ़ें

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत के बारे में अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन कई अटकलबाजियां पैदा करता है। उनकी सेहत को लेकर स्पष्ट जानकारी न होने पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है, जिस पर पुलिस ने मामले भी दर्ज किए हैं।

मुख्यमंत्री का इलाज शुरू होने के बाद पिछले तीन सप्ताह में अपोलो अस्पताल की बुलेटिन में बताने से ज्यादा चीजें छुपाई गई हैं। अस्पताल की ओर से 08 अक्तूबर को जारी बुलेटिन में कहा गया था, ‘चिकित्सकों का एक दल मुख्यमंत्री की सेहत पर लगातार निगाह रख रहा है। उनके फेफड़ों का इलाज चल जा रहा है। उन्हें पोषण देने के साथ सहायक चिकित्सा भी दी जा रही है।’ इस बुलेटिन में सिर्फ मुख्यमंत्री को दिए जा रहे इलाज के बारे में बताया गया, लेकिन उनके सेहत की स्थिति को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती किए जाने के दूसरे दिन जारी बुलेटिन में कहा गया था कि मुख्यमंत्री को अब बुखार नहीं है और वह सामान्य रूप से भोजन ले रही हैं। 10 अक्तूबर को जारी आखिरी बुलेटिन में बताया कि उन्हें सांस लेने के लिए जरूरी सहारा दिया जा रहा है।

ऐसे में स्पष्ट और आधिकारिक सूचना के अभाव ने विरोधियों को अफवाह उड़ाने का मौका दे दिया है। द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि ने सवाल भी उठाया कि आखिर क्या कारण है जो किसी नेता को जयललिता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। एक जानकार ने बताया कि प्रदेश में जयललिता के जुनूनी प्रशंसकों की भावनाओं के चलते अस्पताल प्रशासन बचाव का रास्ता अपना रहा है। सेवानिवृत्त नौकरशाह एमजी देवश्याम ने कहा कि ऐसी सूचनाएं छिपाना लोकतंत्र का हिस्सा नहीं तानाशाही है। गौरतलब है कि पुलिस ने अब तक अफवाह फैलाने के आरोप में कई मामले दर्ज किए और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें