फोटो गैलरी

Hindi Newsपापुआ न्यू गिनी में 3000 साल पुराना बर्तन मिला

पापुआ न्यू गिनी में 3000 साल पुराना बर्तन मिला

ऑस्ट्रेलिया के पुरातत्वविदों ने 3000 साल पुराना बर्तन खोजा है। उन्हें यह बर्तन पापुआ न्यू गिनी के दूरस्थ क्षेत्र में एक ऊबड़-खाबड़ पर्वतीय क्षेत्र में खुदाई के दौरान मिला।    पुरातत्वविदों...

पापुआ न्यू गिनी में 3000 साल पुराना बर्तन मिला
एजेंसीThu, 03 Sep 2015 08:54 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के पुरातत्वविदों ने 3000 साल पुराना बर्तन खोजा है। उन्हें यह बर्तन पापुआ न्यू गिनी के दूरस्थ क्षेत्र में एक ऊबड़-खाबड़ पर्वतीय क्षेत्र में खुदाई के दौरान मिला। 
 
पुरातत्वविदों ने बताया कि यह बर्तन  लाल रंग का है और काफी चमकदार है। यह बर्तन जहां से मिला, वह पापुआ न्यू गिनी के उस क्षेत्र से काफी दूर है, जहां पहले भी ऐसे बर्तन मिलते रहे हैं। ऐसे बर्तन लापिता लोग इस्तेमाल करते थे। ऑस्ट्रेलिया नेशनल यूनिवर्सिटी के टिम डेनहम ने कहा कि  इस बर्तन का मिलना यह साबित करता है कि उस काल में संस्कृति कितनी विस्तृत थी।  उन्होंने कहा कि जल्द ही कुछ और बर्तन पर्वतीय क्षेत्र में मिल सकते हैं। 
 
डेनहम  ने कहा कि यह खोज पुरातात्विक शोध में यह जानने में मदद करेगी कि कैसे दक्षिणपूर्व एशिया से  प्रशांत महासागर के जरिए बर्तनों की तकनीक दुनिया भर में फैली। इसके अलावा मानव सभ्यता की शुरुआत में उपयोग की जाने वाली तकनीक के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें