Hindi Newsपुलिस कस्टडी में नाबालिग प्रेमी ने जहर खाया
पुलिस कस्टडी में नाबालिग प्रेमी ने जहर खाया
नेहरू कॉलोनी थाने में पुलिस कस्टडी में एक नाबालिग अविनाश ने जहर पी लिया। अविनाश कुछ दिन पहले नेहरू कालोनी निवासी ममता रावत की पुत्री के साथ घर से भाग गया था। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत...
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Jul 2015 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें
नेहरू कॉलोनी थाने में पुलिस कस्टडी में एक नाबालिग अविनाश ने जहर पी लिया। अविनाश कुछ दिन पहले नेहरू कालोनी निवासी ममता रावत की पुत्री के साथ घर से भाग गया था। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।
इस पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस दबाव में दोनों नाबालिग घर लौटे। सोमवार देर रात अविनाश के परिजन दोनों नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे। थाने में लडकी पक्ष के परिजन भी मौजूद रहे।
इस बीच थाने में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढता देख, अविनाश ने जेब से जहर निकाल कर पी लिया। पुलिस को लड़की की तलाशी में भी जहर मिला। लड़के की तबियत अस्पताल में अब सामान्य बताई जा रही है।