फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में आंशिक रूप से छाएंगे बादल

दिल्ली में आंशिक रूप से छाएंगे बादल

दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किए जाने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान...

दिल्ली में आंशिक रूप से छाएंगे बादल
एजेंसीWed, 17 Jun 2015 01:04 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किए जाने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 64 फीसदी आर्द्रता थी।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में बढ़ सकता है तापमान
बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को उमस भरी गर्मी जारी है। सुबह से ही धूप निकली है, जिससे तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में वृद्धि के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक आर.के. गिरी ने बताया, ‘‘बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर है, जिससे मानसून कमजोर हो गया है। राज्य में मानसून की बारिश शुक्रवार तक होने की संभावना है। इस बीच राज्य के तापमान में वृद्घि होने की संभावना है।’’

पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री और गया का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 38.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें