फोटो गैलरी

Hindi Newsचुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले से मुख्यमंत्री रघुवर दास बरी

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले से मुख्यमंत्री रघुवर दास बरी

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले से मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को बरी हो गए। इस मामले में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा और अमर शर्मा भी आरोपी थे। इनको भी अदालत ने बरी कर...

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले से मुख्यमंत्री रघुवर दास बरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 Jun 2015 01:12 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले से मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को बरी हो गए। इस मामले में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा और अमर शर्मा भी आरोपी थे। इनको भी अदालत ने बरी कर दिया है। मामले के चौथे आरोपी रामबालक भट्ट का निधन हो चुका है।

यह घटना 13 नवंबर 2009 की है। इसमें विधानसभा चुनाव के दौरान भालूबासा स्थित हनुमान मंदिर के पास पार्टी का बैनर बिना अनुमति के लगाने का आरोप था। तत्कालीन राशनिंग अफसर शिवेंद्र मोहन ने सीतारामडेरा थाने में यह मामला दर्ज कराया था। इस मामले में सूचक समेत तीन लोगों की गवाही हुई थी।

इसी मामले में पेशी के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार शाम शहर पहुंचे थे। गुरुवार सुबह 11.05 बजे मुख्यमंत्री जमशेदपुर स्थित एसडीजीएम जीके तिवारी की अदालत में पहुंचे और करीब पांच मिनट तक रहे। मुख्यमंत्री आज शाम रांची चले जाएंगे। मुख्यमंत्री की तरफ से एनके मिश्रा, राजहंस तिवारी और देवेंद्र सिंह ने बहस की। सरकार की ओर से अदालत में एपीपी राजीव कुमार ने अभियोजन का पक्ष रखा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें