फोटो गैलरी

Hindi Newsरिम्स गर्ल्स हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग, 40 बीमार

रिम्स गर्ल्स हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग, 40 बीमार

रिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही करीब 40 छात्राएं फूड प्वायजनिंग से बीमार हो गईं। रविवार को 27 बीमार छात्राओं को आयसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से बीमार ऋचा कुमारी का उपचार...

रिम्स गर्ल्स हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग, 40 बीमार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 10 May 2015 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

रिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही करीब 40 छात्राएं फूड प्वायजनिंग से बीमार हो गईं। रविवार को 27 बीमार छात्राओं को आयसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से बीमार ऋचा कुमारी का उपचार इमरजेंसी में ही किया जा रहा है। कई छात्राओं ने, जिनकी तबीयत ज्यादा खराब नहीं थी, हॉस्टल में ही अपना उपचार कर लिया।

छात्राओं ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात में हॉस्टल के मेस में खाना खाया था। खाने में इडली, सांबर और चटनी परोसी गई थी। चटनी में कुछ खराबी थी। छात्राओं के अनुसार रात में तबीयत खराब होने लगी थी, लेकिन किसी ने इसकी जानकारी नहीं दी। सुबह जब बीमार छात्राओं की हालत बिगड़ने लगी, उन्हें रिम्स लाया गया। बड़ी संख्या में बीमार छात्राओं के इमरजेंसी में पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। वहां कई छात्राओं का दो बार रजिस्ट्रेशन हो गया।

इमरजेंसी में बीमार छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह की शुरू हो गया था। उस समय डॉ रश्मि सिन्हा की देखरेख में छात्राओं को उपचार किया जा रहा था। जैसे-जैसे बीमार छात्राओं की संख्या बढ़ने लगी, दूसरे डॉक्टर भी वहां पहुंचे। पहले बीमार छात्राओं का इलाज इमरजेंसी में ही किया गया, लेकिन बाद में उन्हें डॉ सीबी शर्मा की यूनिट में भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने पर निदेशक डॉ एसके चौधरी और दूसरे डॉक्टर रिम्स पहुंचे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी वहां पहुंच गए। बीमार छात्राओं के परिजन भी पहुंचने लगे। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बीमार छात्राएं
ऋचा कुमारी, विनीता किस्कू, रितिका बाला, रीमा कुमारी, प्रीति झा, पूजा झा, प्रेरणा कुमारी, खुशबू, शालिनी, मानिता सिंह, प्रियंका, दामिनी, रूपम, मानसी, दलजीत, आकांक्षा, गीतांजलि, अंशुलता, शिम्पी, फलक, सोनाली, रूही, ममता, पूजा, अनूपमा एक्का, हिमांशु सुप्रिया, अनीता किरण तिग्गा, रूपाली

बीमार छात्राओं का उपचार किया जा रहा है। घटना कैसे हुई, इसकी भी जांच की जाएगी।
डॉ एसके चौधरी, निदेशक रिम्स

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें