फोटो गैलरी

Hindi Newsकोच्चि नौसेना अड्डे में मृत मिला जवान, शरीर पर गोली के निशान

कोच्चि नौसेना अड्डे में मृत मिला जवान, शरीर पर गोली के निशान

यहां नौसेना के एक अड्डे पर 53 वर्षीय रक्षा सुरक्षा अधिकारी मृत अवस्था में पाया गया। उसके शरीर पर गोली के निशान हैं। नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) के जवान नायक शिवदासन के़...

कोच्चि नौसेना अड्डे में मृत मिला जवान, शरीर पर गोली के निशान
एजेंसीMon, 23 May 2016 09:29 AM
ऐप पर पढ़ें

यहां नौसेना के एक अड्डे पर 53 वर्षीय रक्षा सुरक्षा अधिकारी मृत अवस्था में पाया गया। उसके शरीर पर गोली के निशान हैं। नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) के जवान नायक शिवदासन के़ कोच्चि के नौसेना अड्डे में कल देर रात सशस्त्र डयूटी के दौरान मृत पाये गये। उन्होंने बताया कि जवान के शरीर पर गोली के निशान थे।

उन्होंने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना दुर्घटनावश हुई थी या नहीं। त्रिशूर के रहने वाले जवान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। अधिकारी ने कहा, परिवार को सूचित कर दिया गया है। नौसेना द्वारा घटना की जांच का आदेश दिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें