फोटो गैलरी

Hindi Newsगूगल ट्रेंड के मुताबिक ही उत्तर प्रदेश में आए चुनावों के परिणाम 

गूगल ट्रेंड के मुताबिक ही उत्तर प्रदेश में आए चुनावों के परिणाम 

उत्तर प्रदेश में चुनाव परिणामों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। शायद ही किसी को इस बात का अंदाजा था कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। लेकिन आप यह जानकर...

गूगल ट्रेंड के मुताबिक ही उत्तर प्रदेश में आए चुनावों के परिणाम 
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Mar 2017 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में चुनाव परिणामों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। शायद ही किसी को इस बात का अंदाजा था कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। लेकिन आप यह जानकर हैरानी होगी कि गूगल ट्रेड के मुताबिक ही उत्तर प्रदेश में चुनाव परिणाम हासिल हुए हैं। 

गूगल पर उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान से लेकर चुनाव परिणाम की तिथि तक अगर नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी को सर्च किया गया तो 11 मार्च को आए परिणामों में मिली सीटों के मुताबिक ही इनको भी सर्च किया गया। 

 

 

यही नहीं अगर चारों पार्टियों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 2017 चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो वहीं यूपी में गूगल पर इस दौरान भाजपा को सबसे अधिक सर्च किया गया। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी और तीसरे स्थान पर बहुजन समाजवादी पार्टी इसी क्रम में गूगल सर्च में भी रही। 

 

 

PM मोदी ने पांच साल का एजेंडा रखा, कहा- 2022 तक न्यू इंडिया बनाएंगे

इस अवधि के दौरान नरेंद्र मोदी को सबसे अधिक सर्च किया गया। सर्च करने वाले शहरों में मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी सबसे ऊपर रहा। इसके बाद कानपुर और मेरठ का स्थान आता है। मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान गूगल पर लोगों ने मोदी रोड शो और मोदी वाराणसी रैली को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। इससे पहले तक गूगल पर लोग केवल मोदी वनारस सर्च करते थे।

 

 

 

 


इस अवधि में अखिलेश यादव को भी खूब सर्च किया गया। सर्च के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। पीएम मोदी की तरह अखिलेश यादव का वनारस का रोड शो गूगल पर हिट रहा। लोगों ने अखिलेश वाराणसी रोड शो कीबर्ड को जमकर गूगल सर्च किया। 

वहीं 1 फरवरी से 10 मार्च तक लोगों ने गूगल पर वोट फॉर बीजेपी को सबसे अधिक सर्च किया। 


 वहीं समाजवादी पार्टी से रिलेटिड दो सर्च आई उसमें समाजवादी पेंशन को लोगों ने सबसे अधिक सर्च किया गया। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें