फोटो गैलरी

Hindi Newsधर्म नहीं भारतीयता मेरे लिए मायने रखता : सुषमा

धर्म नहीं भारतीयता मेरे लिए मायने रखता : सुषमा

सुषमा स्वराज ने एक संगठन की ओर से धर्म विशेष का पक्ष लेने के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शनिवार को कहा, सभी भारतीय हमारे अपने हैं, ऐसे में उनका धर्म, क्षेत्र या भाषा कोई मायने नहीं...

धर्म नहीं भारतीयता मेरे लिए मायने रखता : सुषमा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 21 Jan 2017 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

सुषमा स्वराज ने एक संगठन की ओर से धर्म विशेष का पक्ष लेने के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शनिवार को कहा, सभी भारतीय हमारे अपने हैं, ऐसे में उनका धर्म, क्षेत्र या भाषा कोई मायने नहीं रखता। 

सुषमा की यह प्रतिक्रिया हिंदू जागरण संघ के एक ट्वीट पर आई है। संगठन ने लिखा था कि मोदी जी आपकी विदेशमंत्री केवल मुस्लिमों को वीजा देने पर ध्यान देंती हैं, जबकि हिंदुओं को भारतीय वीजा के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। आम तौर पर इस तरह के आरोपों को नजरअंदाज करने वाली विदेशमंत्री ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, जाति और धर्म उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, चूंकि भारत उनका देश है और प्रत्येक भारतीय हमारे नागरिक। 

सुषमा, सोशल मीडिया पर बेबाकी से राय रखने और लोगों की मदद करने के लिए जानी जाती हैं। हाल में उन्होंने अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को तिरंगे वाले डोरमैट बेचने पर फटकार लगाई थी। इसके साथ ही कंपनी को उत्पाद वापस लेने और अपने कृत्यों के लिए बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा था। ऐसा नहीं करने पर कंपनी के अधिकारियों का वीजा रद्द तक करने की चेतावनी दी थी। वहीं, केवल पति का स्थनांतरण कराने के लिए टि्वटर पर गुहार लगाने वाली महिला के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर उनके अधिकार क्षेत्र में होता तो वह उसे बर्खास्त कर देंती। 

मुश्किल में फंसे भारतीयों की मददगार 
विदेशमंत्री केवल सख्त रुख के लिए ही नहीं बल्कि मुश्किल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए हर समय उपलब्ध रहने के लिए भी जानी जाती हैं। कई मौकों पर उन्होंने पश्चिम एशिया में फंसे कामगारों की मदद के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। हाल में उनके मंत्रालय ने खाड़ी देशों में काम कर रहे लोगों से अपनी परेशानी सीधे सोशल मीडिया के जरिये साझा करने की अपील की है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें