फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस ने जाकिर की संस्था को प्रतिबंध की औपचारिक जानकारी दी

पुलिस ने जाकिर की संस्था को प्रतिबंध की औपचारिक जानकारी दी

पुलिस ने विवादास्पद धर्मउपदेशक जाकिर नाइक के एनजीओ के पदाधिकारियों को इस्लामिक रिसर्च फाउन्डेशन (आईआरएफ) को पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने की केंद्र की अधिसूचना की प्रति सौंप दी है। पुलिस उपायुक्त...

पुलिस ने जाकिर की संस्था को प्रतिबंध की औपचारिक जानकारी दी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 18 Nov 2016 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने विवादास्पद धर्मउपदेशक जाकिर नाइक के एनजीओ के पदाधिकारियों को इस्लामिक रिसर्च फाउन्डेशन (आईआरएफ) को पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने की केंद्र की अधिसूचना की प्रति सौंप दी है। पुलिस उपायुक्त अशोक दूधे ने कहा कि गृह मंत्रालय से कल अधिसूचना की प्रति मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इसे आईआरएफ के पदाधिकारियों को (यहां डोंगरी में उनके कायार्लय में) सौंपा।
    
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को आईआरएफ को उसकी कथित आतंकवादी गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित करने के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। आईआरएफ पर जांच एजेंसियों की नजर तब पड़ी थी जब ढाका हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वे नाइक की तकरीरों से प्रेरित थे।

इस साल की शुरुआत में इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए अपने घर छोड़कर जाने वाले मलवानी इलाके के युवक भी कथित तौर पर नाइक की तकरीरों से प्रेरित थे। पुलिस ने आईआरएफ के कुछ सदस्यों को केरल के कासरगोड में आईएसआईएस में शामिल होने के लिए युवकों के समूह को कथित तौर पर प्रेरित करने और उनका चरमपंथीकरण करने के लिए गिरफ्तार किया था। मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच के अधीन है। सूत्रों ने बताया कि नाइक फिलहाल गिरफ्तारी से बचने के लिए देश के बाहर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें