फोटो गैलरी

Hindi News13 दिन में ट्विटर के 2 करोड़ी हो जाएंगे पीएम मोदी

13 दिन में ट्विटर के 2 करोड़ी हो जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के डबल करोड़ी होने के बहुत करीब हैं। यानी उनके फैंस की संख्या दो करोड़ होने वाली है। उनके फॉलोवर लिस्ट में 2.6 लाख जुड़ जाएं तो वह 20000000 का...

13 दिन में ट्विटर के 2 करोड़ी हो जाएंगे पीएम मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 03 May 2016 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के डबल करोड़ी होने के बहुत करीब हैं। यानी उनके फैंस की संख्या दो करोड़ होने वाली है। उनके फॉलोवर लिस्ट में 2.6 लाख जुड़ जाएं तो वह 20000000 का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लेंगे।

वहीं अगर ट्विटर के अपने आंकलन की मानें तो वह ये आंकड़ा 13 दिन में छू लेंगे। ट्विटर के मुताबिक अगले 13 दिन में मोदी के फॉलोअर होंगे 20,375,932। जबकि अगले तीन महीने में ये संख्या पहुंच जाएगी 21,666,634। ट्विटर ये भी भविष्यवाणी कर रहा है कि अगले एक साल में मोदी के फॉलोअर का आंकड़ा पहुंच जाएगा 3 करोड़ के करीब यानी 27,582,352।

यहाँ लगातार चेक करें पीएम मोदी के बढ़ते फॉलोअर की संख्या

सात साल में ये करिश्मा
ट्विटर हैंडलर @narendramodi की पहचान पूरी दुनिया में है। इनके चाहने वाले और फॉलो करने वाले पूरी दुनिया से हैं। तभी तो ये जिस देश की यात्रा पर जाते हैं, कई बार उसी देश की भाषा में भी ट्वीट करते हैं। मोदी ने मई 4, 2009 को सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान पेश की। इसके बाद से लगातार उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

फेसबुक पर भी है दबदबा
सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफार्म फेसबुक पर भी मोदी बराबर सक्रिय रहते हैं। वहां वह पहले ही 3 करोड़ फ्रेंडलिस्ट का आंकड़ा पार कर चुके हैं। वर्तमान में 33,571,708 लोग उनके चाहने वाले उनसे वहां जुड़े हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें