फोटो गैलरी

Hindi Newsआदेश: पीएम मोदी ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों को तेज काम करने को कहा

आदेश: पीएम मोदी ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों को तेज काम करने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों को समयबद्ध व तेजी के काम करने को कहा है ताकि जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप...

आदेश: पीएम मोदी ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों को तेज काम करने को कहा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों को समयबद्ध व तेजी के काम करने को कहा है ताकि जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में गरीब कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन पर खासा जोर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री परोक्ष रूप से कुछ राज्यों में कामकाज के ढीलेपन उनके पेंच भी कसे। बैठक में सभी मुख्यमंमत्रियों ने अपनी सरकार के कामकाज व विशेषकार अपने राज्यों में गरीब कल्याण योजनाओं का ब्यौरा भी पेश किया है।

भाजपा मुख्यालय में शाम सात बजे शुरू हुई बैठक चार घंटे से भी ज्यादा चली। प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में इस बार पांच नए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के त्रिविंद्र सिंह रावत, मणिपुर के बीरेन सिंह, गोवा के मनोहर पर्रिकर और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी शामिल हुए। केंद्रीय नेतृत्व में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महासचिव संगठन रामलाल भी मौजूद थे।  

योगी का आदेश: ब्लॉक स्तर तक कर्मियों की लगे बायोमेट्रिक प्रणाली के जरिए हाजिरी

मुख्यमंत्रियों ने अपनी प्रस्तुति दी
बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समेत अधिकांश राज्यों ने अपने यहां लागू की गई गरीब कल्याण योजनाओं का प्रस्तुति दी। सूत्रों के अनुसार मोदी व शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों की जिक्र करते हुए कहा कि जहां पर भाजपा की सरकारें है वहां पर लोग भाजपा को काम की कसौटी पर कस रहे हैं। बेहतर होगा कि चुनाव से पहले ही अपनी उपलब्धियों खासकर जनता से जुड़े कामों का ब्यौरा जनता को दें। बैठक के दौरान मोदी ने स्पष्ट किया कि एक दो साल तक तो घोषणाओं से काम चलाया जा सकता है, लेकिन उसके बाद परिणाम ही देने होते हैं।

मोदी के बाद पहुंचे रमन
बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रधानमंत्री के बाद बैठक में पहुंचे। इसके कारण उनकी गाड़ी अंदर नहीं जा सकी और मुख्यालय के बाहरी गेट से बैठक तक पैदल ही जाना पड़ा। बैठक का तय समय छह बजे का था, लेकिन नीति आयोग की बैठक में देरी के कारण यह सात बजे शुरू हो सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें