फोटो गैलरी

Hindi Newsसोशल मीडिया पर है हल्ला, OCT में खत्म हो जाएगी धरती, जानिए सच..

सोशल मीडिया पर है हल्ला, OCT में खत्म हो जाएगी धरती, जानिए सच..

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के अनुसार, धरती से एक काल्पनिक प्लेनेट अक्टूबर के अंत तक टकराने वाला है। इस गुमनाम प्लेनेट के टकराने के बाद पूरी दुनिया का विनाश हो जाएगा। इस वीडियो में गुमनाम...

सोशल मीडिया पर है हल्ला, OCT में खत्म हो जाएगी धरती, जानिए सच..
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 24 Aug 2016 02:46 PM
ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के अनुसार, धरती से एक काल्पनिक प्लेनेट अक्टूबर के अंत तक टकराने वाला है। इस गुमनाम प्लेनेट के टकराने के बाद पूरी दुनिया का विनाश हो जाएगा। इस वीडियो में गुमनाम प्लेनेट की फुटेज रिकॉर्ड की गई है जिसमें इसे खून से लथपथ चंद्रमा के साथ दिखाया गया है। हालांकि नासा ने वीडियो के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

 

प्लेनेट एक्स नीबरू है इसका नाम

इस वीडियो के अनुसार पृथ्वी के सौरमंडल के एक छोर पर नीबरु नाम से एक ग्रह मौजूद है। इस ग्रह के होने पर 1996 से अटकलें लगाई जा रही है। वीडियो के अनुसार अभी इस ग्रह को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रक्त जैसे लाल चंद्रमा के साथ देखा गया है। रिओ डी जेनेरियो स्थित ब्राजीली वेधशाला के खगोल वैज्ञानिक रोडनी गोम्स ने कहा कि कि सौरमंडल में सबसे दूरवर्ती ग्रह नेपच्यून के आगे काइपर बेल्ट में छोटे-छोटे बर्फीले पिंडों की अनियमित कक्षाओं को देखकर लगता है कि कोई बड़ा ग्रह सूरज के चक्कर काट रहा है। गोम्स ने इस बेल्ट में 92 खगोलीय पिंडों की कक्षाओं की स्टडी करने के बाद पाया कि कम से कम छह पिंड ऐसे हैं, जो अपनी निर्धारित कक्षाओं से भटके हुए हैं।  

ब्लड मून इवेंट पर वैज्ञानिकों में भी हैं मतभेद

वैज्ञानिकों का ब्लड मून इवेंट को लेकर भी आपस में काफी मतभेद हैं। कई वैज्ञानिकों का कहना है कि सौर मंडल में इस तरह का ग्रह कभी भी पृथ्वी को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं कुछ ने कहा कि यह ग्रह पृथ्वी पर सौर मंडल के जरिए प्लासमेटिक एनर्जी पार्टिकल्स भेज रहा है। जिस हिसाब से इन पार्टिक्लस की गति है, इससे पृथ्वी के कोर फ्लो सिस्टम के साथ-साथ क्लाईमेट को भी नुकसान पहुंच सकता है। बाढ़ और सूखे के लिए कई लोग नीबरू को जिम्मेदार मानते हैं।

वहीं नासा का मानना है कि ऐसा कोई ग्रह सौरमंडल में मौजूद नहीं है। नासा से जुड़े वैज्ञानिकों ने कहा कि इंटरनेट पर केवल फालतू में डर फैलाया जा रहा है और यह भी अन्य बातों की तरह झूठा साबित होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें