फोटो गैलरी

Hindi Newsपठानकोट: NIA को नहीं पता मृत आतंकियों की संख्या!

पठानकोट: NIA को नहीं पता मृत आतंकियों की संख्या!

हाल ही में पठानकोट में जो हमला हुआ था उसमें कुल कितने आतंकी मारे गए थे NIA को इसकी जानकारी ही नहीं है। NIA को नहीं पता कि मारे गए आतंकियों की संख्या 6 थी या फिर चार। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के...

पठानकोट: NIA को नहीं पता मृत आतंकियों की संख्या!
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 08 Feb 2016 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

हाल ही में पठानकोट में जो हमला हुआ था उसमें कुल कितने आतंकी मारे गए थे NIA को इसकी जानकारी ही नहीं है। NIA को नहीं पता कि मारे गए आतंकियों की संख्या 6 थी या फिर चार।

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक NIA का दावा है कि उन्होंने 6 आतंकियों को मारा है। NIA ने कहा कि 4 आतंकियों को मारने के बाद उनकी मुठभेड़ दो अन्य आतंकियों के साथ हुई। आतंकी एक इमारत में छिपे थे। मुठभेड़ के बाद NIA को राख और मांस के टुकड़े मिले जो आतंकियों के शरीर के थे।

राख को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया ताकि मानव डीएनए का पता चल पाए। हालांकि सवाल ये है कि इस राख में आतंकियों द्वारा पहने गए कपड़ों का कोई टुकड़ा क्यों नहीं मिला?

अब फॉरेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार है ताकि ये साफ हो सके कि क्या ये राख मानव शरीर की ही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें