फोटो गैलरी

Hindi Newsनोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला, PM सदन में आने से डर रहे- राहुल

नोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला, PM सदन में आने से डर रहे- राहुल

नोटबंदी पर सरकार के फैसले के खिलाफ संसद में विपक्ष का कड़ा रुख कायम है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि नोटबंदी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। लोकसभा में उनको बोलने नहीं...

नोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला, PM सदन में आने से डर रहे- राहुल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Dec 2016 03:09 PM
ऐप पर पढ़ें

नोटबंदी पर सरकार के फैसले के खिलाफ संसद में विपक्ष का कड़ा रुख कायम है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि नोटबंदी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। लोकसभा में उनको बोलने नहीं दिया जा रहा है। वह जनता के विचार रखना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा से घबरा रही है। पीएम मोदी लोकसभा में आने से डर रहे हैं।

इससे पहले राज्य सभा में वाम नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि सरकार भारतीय अन्नदाताओं को बर्बाद कर रही है। आपको स्वीकार करना पड़ेगा कि यह एक देशद्रोही फैसला है। 

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सरकार को एक बार अपने फैसले पर विचार करने की जरूरत है। या फिर किसान तबाह और बर्बाद हो जाएंगे। 

दूसरी ओर लोकसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा को लेकर हंगामा जारी रहा। हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद जब कार्यवाही शुरू हुई तो सत्ता और विपक्ष का अरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। 

कांग्रेस ने कहा कि नोटबंदी से लोग परेशान हैं, वह चर्चा के लिए तैयार है। लोगों की परेशानी पर चर्चा होनी चाहिए। 

इस पर सत्ताधारी भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि विपक्ष को माफी मांगनी चाहिए। सरकार ने कहा कि हंगामे के कारण विपक्ष ने 16 दिन बर्बाद कर दिया।

नोटबंदी पर हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही 14 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं राज्यसभा को भी हंगामे की वजह से 14 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें