फोटो गैलरी

Hindi Newsपाक ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया

पाक ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को इस महीने सातवीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर मोटार्र गोले दागे और गोलियां...

पाक ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया
एजेंसीWed, 19 Apr 2017 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को इस महीने सातवीं बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर मोटार्र गोले दागे और गोलियां चलाईं। 

भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा की भारतीय चौकियों पर सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर छोटे हथियारों, अत्याधुनिक हथियारों तथा मोटार्र गोलों से अंधाधुंध गोलीबारी की। अग्रिम चौकियों पर तैनात भारतीय सैनिकों ने इसके बाद जवाबी कार्रवाई की। अंतिम खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। पाकिस्तान ने इस महीने सात बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।  

सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर की अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी करके तथा मोटार्र दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें