फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना का जवान शहीद

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना का जवान शहीद

पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम उल्लंघन...

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना का जवान शहीद
एजेंसीSun, 16 Oct 2016 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम उल्लंघन ऐसे दिन हुआ है जब भारत, रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित ब्रिक्स और बिम्सटेक शिखर सम्मेलनों के लिए कई देशों के नेताओं की मेजबानी कर रहा है।
 
शाम में घटना के बारे में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी सेक्टर में एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिससे एक सैनिक की मौत हो गई। राजौरी जिले के तारकुंडी क्षेत्र में यह घटना हुई। इससे पहले सुबह में भी पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम इलाकों में छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में लगे भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए लक्षित हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन 25 से ज्यादा बार किया जा चुका है। गोलीबारी और गोला दागने में पुंछ जिले में पांच नागरिकों और चार सैनिक घायल हो गए। एलओसी पर भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में नौ पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें