फोटो गैलरी

Hindi News80 फीट ऊंचाई से पाक झंडा उतारकर फहराया तिरंगा

80 फीट ऊंचाई से पाक झंडा उतारकर फहराया तिरंगा

दक्षिण कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के इलाके त्राल में एक बार फिर सेना ने नापाक हरकत का करारा जवाब देते हुए देश का मान बढ़ाया है। 14 अगस्त पाकिस्तानी आजादी दिवस के मौके पर कुछ लोगों ने यहां लगभग 80...

80 फीट ऊंचाई से पाक झंडा उतारकर फहराया तिरंगा
एजेंसीMon, 15 Aug 2016 04:16 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के इलाके त्राल में एक बार फिर सेना ने नापाक हरकत का करारा जवाब देते हुए देश का मान बढ़ाया है। 14 अगस्त पाकिस्तानी आजादी दिवस के मौके पर कुछ लोगों ने यहां लगभग 80 फीट ऊंचे टॉवर पर पाक झंडा फहराया था। खबर मिलते ही राष्ट्रीय रायफल्स का जवान जान की बाजी लगाकर टावर पर चढ़ा और पाकिस्तानी झंडे को हटाकर वहां तिरंगा फहरा दिया।

त्राल बेहद संवेदनशील और अलगाववादियों का गढ़ माना जाता है। वहां पाक झंडे फहराने और भारत विरोधी नारे लगाने की घटनाएं आम हैं। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर कुछ लोगों ने यहां एक टावर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया। इसकी खबर सेना को हुई, राष्ट्रीय रायफल्स के जवान सिपाही सचिन ने अपने कमांडिंग अफसर से इस हरकत का जवाब देने की इजाजत मांगी और बिना जान की फिक्र किए मोर्चे पर पहुंचा। 

सचिन लगभग  80 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गए और पाकिस्तानी झंडे को वहां से निकाल दिया। यही नहीं सचिन ने वहां तिरंगा फहराया और कुछ मिनटों तक उसकी शान में वहां खड़े भी रहे। इस पूरे नजारे को ड्रोन की मदद से कैमरे में भी कैद किया गया। 

इस दौरान किसी भी घर से चली गोली सचिन की जान भी ले सकती थी लेकिन उन्होंने तिरंगे की शान को अपनी जान से अधिक मानते हुए जांबांजी का परिचय दिया। सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें