फोटो गैलरी

Hindi Newsडीयू विवाद: जेटली की टिप्पणी को लेकर चिदंबरम ने साधा निशाना

डीयू विवाद: जेटली की टिप्पणी को लेकर चिदंबरम ने साधा निशाना

दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े विवाद के बीच कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली की टिप्पणी की आलोचना की है। चिदंबरम ने सवाल उठाया है कि वर्ष 1975 में विश्वविद्यालय के छात्र संघ की...

डीयू विवाद: जेटली की टिप्पणी को लेकर चिदंबरम ने साधा निशाना
एजेंसीMon, 27 Feb 2017 03:04 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े विवाद के बीच कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली की टिप्पणी की आलोचना की है। चिदंबरम ने सवाल उठाया है कि वर्ष 1975 में विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अगुवाई करते समय क्या वह विनाश के गठजोड़ का नेतृत्व कर रहे थे।

ये भी पढ़ेंः रामजस विवाद:गुरमेहर बोली, देश के लिए पिता की तरह गोली खाने को तैयार

गौरतलब है कि शनिवार को जेटली ने कहा था कि भारत के कुछ परिसरों में विनाश का गठजोड़ चल रहा है और अलगाववादी एवं अति वामपंथी एक ही भाषा बोल रहे हैं। संप्रग सरकार के दौरान वित्त मंत्री रहे चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, वर्ष 1975 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए जेटली क्या विनाश के गठजोड़ का नेतृत्व कर रहे थे। 

ये भी पढ़ेंः रामजस विवाद: कारगिल शहीद की बेटी गुरमेहर ने कहा, मैं ABVP से नहीं डरती

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक व्याख्यान देने के दौरान जेटली ने कहा था कि उन्हें अलग मत रखने वाले लोगों को भी बोलने देना चाहिए।मंत्री ने कहा था कि उनका निजी तौर पर यह मानना है कि समाज में बोलने की स्वतंत्रता पर बहस होनी चाहिए और हिंसा इसका माध्यम बिल्कुल नहीं है।

जेटली की ये टिप्पणियां दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में वाम समर्थित आइसा और आरएसएस समर्थित एबीवीपी के बीच हुई क्षड़पों के बाद आई थीं।

ये भी पढ़ेंः करगिल शहीद की बेटी को ABVP का विरोध करने पर मिली रेप की धमकी 

बुधवार की इस घटना के बाद से ही उत्तरी परिसर में तनाव व्याप्त है। विभिन्न छात्र समूहों के सदस्यों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए एबीवीपी के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें कि जेटली 1974—75 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें