फोटो गैलरी

Hindi Newsसख्ती: हरियाणा में मनचलों के खिलाफ ऑपरेशन दुर्गा

सख्ती: हरियाणा में मनचलों के खिलाफ ऑपरेशन दुर्गा

उत्तर प्रदेश में बनी योगी सरकार भाजपा शासित राज्यों में रोल मॉडल के रूप में उभर रही है। यही वजह है कि हरियाणा सरकार ने यूपी की तरह किसानों का कर्ज माफ करने के संकेत देने के बाद अब मनचलों के खिलाफ...

सख्ती: हरियाणा में मनचलों के खिलाफ ऑपरेशन दुर्गा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 12 Apr 2017 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बनी योगी सरकार भाजपा शासित राज्यों में रोल मॉडल के रूप में उभर रही है। यही वजह है कि हरियाणा सरकार ने यूपी की तरह किसानों का कर्ज माफ करने के संकेत देने के बाद अब मनचलों के खिलाफ सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में बुधवार को ऑपरेशन दुर्गा चलाया गया।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के सड़क पर लड़कियों और महिलाओं पर छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने बुधवार को मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कर्द शोहदों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि इस विशेष अभियान को ऑपरेशन दुर्गा का नाम दिया गया है। हरियाणा सरकार ने महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सादा वर्दी में स्कूलों, कॉलेजों, बस अड्डों, पार्कों व अन्य ऐसे स्थानों पर नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं जहां मनचले युवकों द्वारा लड़कियों एवं महिलाओं को परेशान किया जाता है। 

बुधवार को चलाए गए विशेष ऑपरेशन में जिलों की पुलिस के साथ-साथ सीएम फ्लाइंग स्कवायड टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खुद इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस तथा सीएम फ्लाइंग दस्ते ने करनाल में बस अड्डे के निकट स्थित एस.डी. मॉडल स्कूल के निकट स्कूली छात्राओं पर अभद्र फब्बितयां कसने वाले एक लडके को पकड़ा, जबकि एक अन्य वहां से फरार होने पर कामयाब रहा। इसी दौरान पुलिस की एक अन्य टीम ने करनाल में बस अड्डे के निकट से भी दो लडकों को हिरासत में लिया। इसके अलावा जींद,गुरुग्राम आदि में भी इसी तरह का अभियान चलाया गया। इससे पहले महिला पुलिस की टीमों ने यमुनानगर जिले में भी एंटी रोमियो अभियान चलाकर मनचलों को पकड़ चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें