ओडिशा में पक्षी विमान से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित
ओडिशा के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह नई दिल्ली से भुवनेश्वर आने वाले विस्तारा एयरलाइंस के विमान की लैंडिंग के समय एक पक्षी उससे टकरा गया। Pictures of Delhi to...
ओडिशा के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह नई दिल्ली से भुवनेश्वर आने वाले विस्तारा एयरलाइंस के विमान की लैंडिंग के समय एक पक्षी उससे टकरा गया।
Pictures of Delhi to Bhubaneswar Vistara flight UK 709 which was grounded in Bhubaneswar after a bird hit. pic.twitter.com/uOW5ZpfjqW
— ANI (@ANI_news) May 5, 2016
हवाई अड्डा सूत्रों ने कहा कि पक्षी के टकराने से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस दुर्घटना के बाद विस्तारा एयरलाइंस ने इस विमान की नई दिल्ली जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि मरम्मत के लिए विमान को अगले कुछ दिन तक यहीं रखा जाएगा। विमान कंपनी ने इस विमान से वापस दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।