फोटो गैलरी

Hindi Newsनिर्भया गैंगरेप: दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ में की खुदकुशी की कोशिश

निर्भया गैंगरेप: दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ में की खुदकुशी की कोशिश

निर्भया गैंगरेप केस में दोषी करार दिए गए विनय शर्मा ने बुधवार रात तिहाड़ जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि शर्मा बुधवार रात करीब...

निर्भया गैंगरेप: दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ में की खुदकुशी की कोशिश
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 Aug 2016 11:10 AM
ऐप पर पढ़ें

निर्भया गैंगरेप केस में दोषी करार दिए गए विनय शर्मा ने बुधवार रात तिहाड़ जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेल अधिकारियों ने बताया कि शर्मा बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे जेल की कोठरी में फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था तभी तमिलनाडु के विशेष पुलिस जवान ने उसे रोक दिया।

बाद में उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

जेल के सूत्रों ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने से पहले उसने भारी मात्रा में अवसाद मिटाने वाली गोलियां खायी थीं। शर्मा अवसादग्रस्त था इसलिए उसे दवाइयां दी जा रही थीं। 

16 दिसंबर 2012 को दक्षिण दिल्ली में छह लोगों ने चलती बस में एक 23 वर्षीय मेडिकल छात्रा के साथ बर्बरता से सामूहिक बलात्कार किया था। बाद में सिंगापुर के एक अस्पताल में युवती की मौत हो गयी थी। सामूहिक बलात्कार के चार दोषियों-अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा, मुकेश सिंह और पवन गुप्ता को मौत की सजा मिली थी।
 
इस मामले का मुख्य आरोपी राम सिंह मार्च 2013 को तिहाड़ जेल के अपने कमरे में मरा हुआ पाया गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई रोक दी गयी थी। 

इस मामले के नाबालिग दोषी को तीन साल के लिए सुधार गृह में रहने की सजा दी गयी थी। पिछले साल दिसंबर में उसे सुधार गृह से रिहा कर दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें