फोटो गैलरी

Hindi Newsकेरल में मिली पेड़ पर रहने वाले केकड़े की नई प्रजाति

केरल में मिली पेड़ पर रहने वाले केकड़े की नई प्रजाति

केरल के पश्चिमी घाट के क्षेत्रों में पेड़ों पर रहने वाले और लंबे पैरों वाले केकड़े की एक नई प्रजाति का पता चला है। वैज्ञानिकों के अनुसार नई प्रजाति पहले से ज्ञात अन्य केकड़ा प्रजातियों से काफी भिन्न...

केरल में मिली पेड़ पर रहने वाले केकड़े की नई प्रजाति
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 04 Apr 2017 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

केरल के पश्चिमी घाट के क्षेत्रों में पेड़ों पर रहने वाले और लंबे पैरों वाले केकड़े की एक नई प्रजाति का पता चला है। वैज्ञानिकों के अनुसार नई प्रजाति पहले से ज्ञात अन्य केकड़ा प्रजातियों से काफी भिन्न है।

नई प्रजाति को कनी मरनजंडू नाम दिया दिया है। उसको यह नाम स्थानीय कनी आदिवासी समुदाय के नाम पर दिया गया है, जिसने इस वृक्षवासी केकड़े को खोजने में मदद की। मरनजंडू वृक्षवासी केकड़ों का मलयाली नाम है। 
   
नई प्रजाति के पैर खासे लंबे हैं, जो उसे दूसरी केकड़ा प्रजातियों से अलग करते हैं। उनका शारीरिक ढांचा भी काफी सख्त है। इसकी खोज पश्चिम घाट की जैव विविधता के संरक्षण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। 

इसकी खोज दो साल तक चले एक सर्वे के दौरान की गई, जो 2014 में शुरू हुआ था। वैज्ञानिकों ने 5 सितंबर 2016 को सबसे पहले इस प्रजाति की एक मादा को देखा और उसके बाद एक नर केकड़ा को भी पकड़ा गया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें