फोटो गैलरी

Hindi Newsखो गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का खजाना, भारतीयों ने दिया था सोना

खो गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का खजाना, भारतीयों ने दिया था सोना

सुदूर पूर्व में भारतीयों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपने युद्ध प्रयासों के तहत काफी मात्रा में स्वर्ण दिया था। नेताजी से संबंधित सार्वजनिक की गई 25 फाइलों से यह जानकारी सामने आयी है। आजाद हिंद...

खो गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का खजाना, भारतीयों ने दिया था सोना
एजेंसीThu, 30 Jun 2016 09:02 AM
ऐप पर पढ़ें

सुदूर पूर्व में भारतीयों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपने युद्ध प्रयासों के तहत काफी मात्रा में स्वर्ण दिया था। नेताजी से संबंधित सार्वजनिक की गई 25 फाइलों से यह जानकारी सामने आयी है।

आजाद हिंद फौज पर विदेश मंत्रालय के 1951 के नोट में कहा गया है कि नेताजी इस खजाने में से कुछ खजाना सईगान से तोक्यो की अपनी उस दुर्भाग्यपूर्ण उड़ान में साथ ले जा रहे थे जबकि बाकी खजाना सईगान में रह गया।

सईगान दक्षिणी वियतनाम का एक शहर है जिसे वियतनाम युद्ध में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। दस्तावेज में लिखा है, सुदूर पूर्व में भारतीयों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपने युद्ध प्रयासों के तहत काफी मात्रा में स्वर्ण दिया था।

इसमें कहा गया है कि लकड़ी के दो बक्सों में सात किलोग्राम 900 ग्राम तुलनात्मक रूप से शुद्ध सोना उस दुर्घटनाग्रस्त विमान से मिला था जिसमें माना जाता है नेताजी यात्रा कर रहे थे।

इसमें कहा गया है कि साथ ही विमान से लौह धातु मिश्रित तीन किलोग्राम 100 ग्राम सोना भी विमान से मिला था। केंद्रीय सांस्कतिक सचिव एन के सिन्हा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 25 फाइलों का पांचवां बैच जारी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें