फोटो गैलरी

Hindi Newsएयर इंडिया की उड़ान में देरी पर बिफरे केंद्रीय मंत्री नायडू

एयर इंडिया की उड़ान में देरी पर बिफरे केंद्रीय मंत्री नायडू

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू मंगलवार को एयर इंडिया की उड़ान में देरी पर बिफर पड़े। उन्होंने सरकारी विमानन कंपनी की लापरवाही पर अपनी नाराजगी ट्विटर पर लगातार कई ट्वीट कर निकाली। बाद में...

एयर इंडिया की उड़ान में देरी पर बिफरे केंद्रीय मंत्री नायडू
एजेंसीTue, 28 Jun 2016 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू मंगलवार को एयर इंडिया की उड़ान में देरी पर बिफर पड़े। उन्होंने सरकारी विमानन कंपनी की लापरवाही पर अपनी नाराजगी ट्विटर पर लगातार कई ट्वीट कर निकाली। बाद में एयर इंडिया ने विमान की उड़ान में देरी के लिए अफसोस जताया।

वेंकैया को दिल्ली से हैदराबाद जाना था। वह हवाई अड्डे पर वक्त पर पहुंच गए लेकिन पायलट के वक्त पर हवाई अड्डे नहीं पहुंचने के लिए विमान उड़ान नहीं भर सका। एक घंटे के इंतजार के बाद नायडू वापस घर लौट आए लेकिन उन्होंने अपनी नाराजगी ट्वीट कर जाहिर की। उन्होंने लिखा कि मुझे एयर इंडिया की उड़ान एआई544 से हैदराबाद से सफर करना था। विमान को दोपहर 1:15 बजे उड़ान भरनी थी। मैं 12:30 बजे हवाई अड्डे पहुंच गया। 1:15 बजे बताया गया कि उड़ान में देरी है क्योंकि पायलट अभी तक नहीं आया है। 1:45 तक इंतजार करने के बाद भी बोर्डिंग शुरू नहीं हुई तो मैं वापस लौट आया।

केंद्रीय मंत्री ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि एयर इंडिया को सफाई देनी चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ। पारदर्शिता और जवाबदेही आज के वक्त की जरूरत है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि उम्मीद करता हूं कि एयर इंडिया यह बात समझेगी कि हम प्रतिस्पर्धा के दौर में रह रहे हैं। इसके चलते मेरा एक जरूरी काम रह गया। ट्विटर पर कई लोगों ने मंत्री के ट्वीट पर अपनी परेशानी भी बताई। 

नायडू के ट्वीट के बाद एयर इंडिया ने भी ट्वीट कर उड़ान में देरी होने पर अफसोस जताया। सरकारी विमानन कंपनी ने कहा कि उड़ान में देरी का हमें खेद है। पायलट ट्रैफिक में फंस गया था। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें