फोटो गैलरी

Hindi Newsखाप पंचायत: अवैध संबंध के आरोप में पति ने काटे पत्‍नी के बाल

खाप पंचायत: अवैध संबंध के आरोप में पति ने काटे पत्‍नी के बाल

पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुसंख्यक वाले जिले मुर्शिदाबाद से एक खाप पंचायत की तालीबानी करतूत सामने आई है। अवैध संबंध बनाने की आरोपी महिला के उसके पति से जबरन बाल कटवा दिए गए। एक अंग्रेजी वेब पोर्टल...

खाप पंचायत: अवैध संबंध के आरोप में पति ने काटे पत्‍नी के बाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 13 Oct 2016 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुसंख्यक वाले जिले मुर्शिदाबाद से एक खाप पंचायत की तालीबानी करतूत सामने आई है। अवैध संबंध बनाने की आरोपी महिला के उसके पति से जबरन बाल कटवा दिए गए।

एक अंग्रेजी वेब पोर्टल के अनुसार, मुर्शिदाबाद में एक महिला पर अवैध संबंध बनाने पर आरोप लगा तो गांव दर्जनों लोग इकट्ठा होकर उसे घर से घसीट लाए। इसके बाद गांव में शालिशी सभा नाम की पंचायत बुलाई गई। यह शालिशी सभा, खाप पंचायत का ही एक रूप होती है।

इस सभा ने हपले 30 वर्षीय महिला को 108 बेंत मारने का फैसला सुनाया। इस आदेश को पालन करने के लिए गांव का ही एक नौजवान आगे आया और महिला को 108 बेंत मारे। इस दौरान महिला के पति को भी पीटा गया।

इस मामले पर गांव के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।

 

खाप पंचायत ने महिला पर लगे आरोपों के लिए उन पर छह हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने पर दम्पत्ति ने माफ करने की गुजारिश की लेकिन उनकी एक भी न सुनी गई।

पंचायत ने फरमान सुनाया महिला के बाल काट दिए जाएं। इसके बाद महिला के घर में घुसकर कुछ लोग उसे घर से बाहर निकाल लाए और पति से जबरन उसके बाल कटवा दिए।

महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि एक बच्चे को लेकर महिला एक आदमी के साथ पडो़स के गांव में चली गई थी लेकिन जिसके साथ गई थी उसने उससे शादी करने से मना कर दिया तो वह एक दिन बाद फिर से अपने घर वापस आ गई थी।

महिला के वापस आने के बाद गांववालों ने पंचायत बुलाई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें