फोटो गैलरी

Hindi Newsशिवपाल संगठन और मंत्री दोनों पद संभालेंगे: मुलायम

शिवपाल संगठन और मंत्री दोनों पद संभालेंगे: मुलायम

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि शिवपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार में बतौर मंत्री भी काम करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी में जल्द ही सब ठीक हो...

शिवपाल संगठन और मंत्री दोनों पद संभालेंगे: मुलायम
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 15 Sep 2016 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि शिवपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार में बतौर मंत्री भी काम करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी में जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। इससे पहले भी कई बार इस तरह की स्थितियां बनी थीं, पर उन्होंने बातचीत कर मामले को सुलझा दिया। इस बार भी वह सब कुछ ठीक कर देंगे।

सपा अध्यक्ष लखनऊ रवाना होने से पहले अपने घर पर मौजूद पार्टी नेताओं से यह बात कहीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से मुलायम यह बताना नहीं भूले कि वह पार्टी के अध्यक्ष हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आपसे पूछकर फैसले करते हैं, मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष हैं। इससे पहले अखिलेश यादव के अपने मंत्रिमंडल से दो मंत्रियों के निकाले जाने पर मुलायम सिंह ने खुद को अलग करते हुए पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पर डाल दी थी। उन्होंने कहा कि था कि मुख्यमंत्री को मंत्रियों को बर्खास्त करने का विशेषाधिकार होता है।

सुब्रत राय भी मिले
लखनऊ रवाना होने से पहले सांसद धमेंद्र यादव ने मुलायम से मुलाकात की। इसके बाद सुब्रत राय सहारा भी मिलने के लिए उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। मुलायम सहारा की करीब एक घंटे तक बैठक चली। सुब्रत राय के निकलने के फौरन बाद मुलायम भी निकल गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें