फोटो गैलरी

Hindi Newsग्लोबल वार्मिग: ज्यादा पानी और कम बर्फ वाले बादल धरती की तपिश बढ़ाएंगे

ग्लोबल वार्मिग: ज्यादा पानी और कम बर्फ वाले बादल धरती की तपिश बढ़ाएंगे

अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के नए शोध में बादलों की नई संरचना का खुलासा हुआ है। पाया गया है कि बादलों में पूर्व अनुमान से ज्यादा बर्फ और कम पानी है। पर ग्लोबल वार्मिग बढ़ने पर ज्यादा पानी और कम बर्फ...

ग्लोबल वार्मिग: ज्यादा पानी और कम बर्फ वाले बादल धरती की तपिश बढ़ाएंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 10 Apr 2016 10:10 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के नए शोध में बादलों की नई संरचना का खुलासा हुआ है। पाया गया है कि बादलों में पूर्व अनुमान से ज्यादा बर्फ और कम पानी है। पर ग्लोबल वार्मिग बढ़ने पर ज्यादा पानी और कम बर्फ वाले बादल बढ़ जाएंगे। इससे सूर्य की ज्यादा गर्मी धरती तक पहुंचेगी और ग्लोबल वार्मिग बढ़ जाएगी। जर्नल साइंस में गुरुवार को प्रकाशित शोध रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

यूं हुआ अध्ययन
कई साल से येल यूनिवर्सिटी सैटेलाइट के जरिए बादलों की बनावट का अध्ययन कर रही थी। इससे बादलों की संरचना के बारे में नए और सटीक खुलासे हुए हैं।

चार चरणों में समङों कैसे बढ़ेगी गर्मी
1- बादलों में है ज्यादा बर्फ और कम पानीशोध में पाया गया है कि बादलों में पूर्व अनुमान से बर्फ की मात्र ज्यादा और पानी की मात्र कम है।

2- बादलों की बर्फ घटाती है गर्मीअभी ज्यादा बर्फ वाले बादलों से टकराकर सूर्य की ज्यादातर ऊष्मा अंतरिक्ष में लौट जाती है। इस तरह यह तपिश धरती तक नहीं पहुंच पाती है।

3- ग्लोबल वार्मिग से बादलों में पानी बढ़ता जाएगाग्लोबल वार्मिग बढ़ने से बादलों में मौजूद पानी बर्फ नहीं बन पाएगा। जैसे तापमान बढ़ेगा, ज्यादा पानी वाले बादल बढ़ते जाएंगे।

4- पानी वाले बादल बढ़ाएंगे गर्मीबादलों में पानी बढ़ने से यह सूर्य की ज्यादा ऊष्मा अवशोषित करके इसे धरती की ओर भेज देंगे। इस तरह धरती का तामपान बढ़ जाएगा। बादलों में पानी बढ़ने से सूखे और बाढ़ की आशंका में भी इजाफा होगा। 

पहले का अनुमान, दो से 4.7 डिग्री बढ़ेगा तापमान
2013 में अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन पैनल (आईपीसीसी) ने अनुमान लगाया था कि जलवायु परिवर्तन से इस सदी के अंत तक धरती के तापमान में दो से 4.7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा।

नया आकलन, 5 से 5.7 डिग्री बढ़ेगा पारा
अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता टड्र स्टोरल्वमो ने बादलों में ज्यादा बर्फ की इस नई खोज के बाद अनुमान लगाया है कि दुनिया का तापमान 2100 तक 5 से 5.7 डिग्री तक बढ़ सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें