फोटो गैलरी

Hindi Newsअसम ने देश को PM दिया जिसने 10 साल राज किया लेकिन विकास नहीं किया: मोदी

असम ने देश को PM दिया जिसने 10 साल राज किया लेकिन विकास नहीं किया: मोदी

असम के कोकराझार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विकास का मंत्र दिया। साथ ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इस...

असम ने देश को PM दिया जिसने 10 साल राज किया लेकिन विकास नहीं किया: मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 19 Jan 2016 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

असम के कोकराझार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विकास का मंत्र दिया। साथ ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इस राज्य ने दस साल देश को प्रधानमंत्री दिया लेकिन यहां का विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि देश जब अाजादी की 75वीं जयंती मनाए तो देश के हर घर में 24घंटे बिजली आए और 2022 तक हर किसी के पास अपना घर होगा।

मोदी ने कहा, मैं आपके बीच ऐसे समय में आया हूं जब यहां एकता और सद्भावना का नया माहौल खड़ा हुआ है। मैं असम के लोगों से जुड़ने के लिए आया हूं। असम में मोदी ने चुनाव प्रचार की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा, यहां जो 15 साल से वादे किए गए थे उनका निपटारा भी नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वे सिर्फ वादे पे वादे करते हैं और फिर यहां वादा खिलाफी पर लोगों का गुस्सा प्रकट हो रहा है। इसलिए मैं सिर्फ यही वादा करने आया हूं कि मैं अपनी बात पूरी करने के लिए जी जान से खप जाता हूं।

ये असम प्रदेश जिसने देश को दस साल प्रधानमंत्री दिया, पिछले 15 साल कांग्रेस की सरकार हो तो यहां किसी तरह की कोई समस्या होनी ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि यहीं से चुनकर मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री के तौर पर भेजा था, इसके बावजूद वे 15 साल में कुछ नहीं कर पाए और मुझसे अपेक्षा करते हैं कि मैं 15 महीने में सबकुछ कर दूं।

सेंट्रल इंस्टीट्यट ऑफ टेक्नोलॉजी कोकराझार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का डीम्ड का दर्जा एक साल के अंदर देने की प्रधानमंत्री ने घोषणा की। कंचनजंघा एक्सप्रेस को सिलचर तक विस्तार दिया जाएगा। रुपसी एयरपोर्ट को विकसित करने का भी उन्होंने वादा किया।

मोदी ने बताया कि देश का भविष्य तीन सूत्रों से हो सकता है। 1. विकास 2. विकास 3. विकास। विकास से ही देश का भविष्य बदलना होगा। असम के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि अगर यहां विकास चाहिए तो यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना होगा। मोदी ने राजीव गांधी के बयान को याद करते हुए कहा, उन्होंने ठीक कहा था, रुपया जो दिल्ली से चलता है गांवों तक पहुंचते पहुंचते दस पैसा हो जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें