फोटो गैलरी

Hindi Newsस्थानीय चुनावों के बाद बदल सकता है मंत्रिमंडल का स्वरूप: सीएम फडणवीस

स्थानीय चुनावों के बाद बदल सकता है मंत्रिमंडल का स्वरूप: सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य में हो रहे स्थानीय चुनावों के परिणाम पर उनके मंत्रिमंडल के स्वरूप का भविष्य निर्भर करता है। मंत्रियों के इलाके में भाजपा के...

स्थानीय चुनावों के बाद बदल सकता है मंत्रिमंडल का स्वरूप: सीएम फडणवीस
एजेंसीSun, 19 Feb 2017 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य में हो रहे स्थानीय चुनावों के परिणाम पर उनके मंत्रिमंडल के स्वरूप का भविष्य निर्भर करता है। मंत्रियों के इलाके में भाजपा के प्रदर्शन के आधार पर उनको प्रोन्नत किया जा सकता है या मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

फडणवीस ने आज अपने आधिकारिक आवास वर्षों में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि परिणामों का प्रभाव राज्य मंत्रिमंडल पर देखने को मिलेगा। प्रदर्शन अच्छा होने पर कुछ लोगों को मंत्रिमंडल में प्रोन्नत किया जाएगा। दूसरी तरफ अपने जिलों में भाजपा के प्रदर्शन में सुधार करने में विफल रहने वाले मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने सांसदों से 2019 के आम चुनाव में पाटी का टिकट हासिल करने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र के कम-से-कम तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया है। इसके बाद फडणवीस ने ये बयान दिया है। राज्य के 25 जिला परिषदों के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण का चुनाव 16 फरवरी को हुआ था और अगले चरण का चुनाव 21 फरवरी को होना है। साथ ही दस महानगरपालिकाओं के लिए भी चुनाव हो रहे हैं। परिणामों की घोषणा 23 फरवरी को होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें