फोटो गैलरी

Hindi Newsस्कूल में घुसे तेंदुए ने 6 को घायल किया

स्कूल में घुसे तेंदुए ने 6 को घायल किया

बेंगलुरु के एक स्कूल परिसर में आज एक तेंदुआ घुसा आया। तेंदुए को देखते ही परिसर में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इसमें छह लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निकट के अस्पताल...

स्कूल में घुसे तेंदुए ने 6 को घायल किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 07 Feb 2016 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बेंगलुरु के एक स्कूल परिसर में आज एक तेंदुआ घुसा आया। तेंदुए को देखते ही परिसर में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इसमें छह लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बेंगलुरु के कुंदलहल्ली स्थित विबज्योर स्कूल के स्टाफ को तेंदुए के स्कूल परिसर में दाखिल होने की जानकारी तड़के तकरीबन चार बजे हुई। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी और स्कूल परिसर को खाली कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार 14 घंटों की कोशिश के बाद तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा जा सका। इस दौरान तेंदुए ने जमकर आतंक मचाया। रविवार होने की वजह से स्कूल में छुट्टी थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

तेंदुए की तस्वीरें स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। स्वीमिंग पूल के पास उसकी तस्वीर लेने गए एक स्थानीय मीडियाकर्मी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आया है। इनमें साफ देखा जा सकता है कि पहले उसने कैमरामैन को नीचे गिराकर उसके हाथ को अपने मुंह में जकड़ लिया। कैमरामैन किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें