फोटो गैलरी

Hindi Newsक्या वाकई ईसा से 100 साल पहले भी अस्तित्व में था लैपटॉप?

क्या वाकई ईसा से 100 साल पहले भी अस्तित्व में था लैपटॉप?

क्या ईसा से 100 साल पहले ही लैपटॉप अस्तित्व में था? ये सवाल खड़ा हुआ है कुछ तस्वीरों के वायरल हो जाने के बाद जिनमें एक मूर्ति दिखाई गई है जिसमें एक महिला लैपटॉपनुमा वस्तु को इस्तेमाल करती दिखाई दे...

क्या वाकई ईसा से 100 साल पहले भी अस्तित्व में था लैपटॉप?
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 07 Feb 2016 01:29 PM
ऐप पर पढ़ें

क्या ईसा से 100 साल पहले ही लैपटॉप अस्तित्व में था? ये सवाल खड़ा हुआ है कुछ तस्वीरों के वायरल हो जाने के बाद जिनमें एक मूर्ति दिखाई गई है जिसमें एक महिला लैपटॉपनुमा वस्तु को इस्तेमाल करती दिखाई दे रही है।

डेलीमेल पर छपी खबर के मुताबिक जो लोग इसे सच मानते हैं उनका कहना है कि ये टाइम ट्रैवल से जुड़ा हो सकता है, हो सकता है कि तकनीक के मामले में वह सभ्यता बहुत आगे रही हो। लेकिन जो लोग इसे नहीं मानते उनका कहना है कि ये सिर्फ एक वैक्स टेबलेट है जिसे उस वक्त के लोग स्लेट की तरह लिखने के लिए इस्तेमाल करते थे।

हालांकि कुछ लोग इस तथ्य पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर ये वैक्स टेबलेट है तो इस मूर्ति के अलावा किसी अन्य मूर्ति में यह क्यों नहीं दिखाई दी? वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ये गहने रखने का बॉक्स हो सकता है।

खैर ये चीज चाहे जो हो लेकिन इसमें आधुनिक लैपटॉप की तरह साइड में यूएसबीनुमा छेद भी दिखाई दे रहे हैं। सवाल उठाने वालों के मुताबिक अगर ये वैक्स टेबलेट या फिर गहने रखने का बॉक्स है तो इन छेदों का क्या अर्थ है?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें