फोटो गैलरी

Hindi Newsसियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन, सेना के 10 जवानों का पता नहीं

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन, सेना के 10 जवानों का पता नहीं

जम्मू कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर में एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित 10 सैनिकों के फंसे होने की खबर है। खबरों के अनुसार ये जवान उस समय...

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन, सेना के 10 जवानों का पता नहीं
एजेंसीWed, 03 Feb 2016 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर में एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित 10 सैनिकों के फंसे होने की खबर है।

खबरों के अनुसार ये जवान उस समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए जब ये 5,800 मीटर यानी 19,000 फीट की ऊंचाई पर गश्त लगा रहे थे।

उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के रक्षा पीआरओ कर्नल एस डी गोस्वामी ने बताया कि आज तड़के लददाख क्षेत्र के उत्तरी ग्लेशियर सेक्टर में 19 हजार फुट की उंचाई पर स्थित एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी। उन्होंने कहा कि इसमें फंसे जवानों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि अभी इस बारे में विस्तार से जानकारी का इंतजार है।

हिमस्खलन की घटना ग्लेशियर के उत्तरी हिस्से में हुई है जिससे एक चौकी के इसमें दबने की खबर है। पिछले महीने भी हिमस्खलन की घटना में कुछ जवानों की मौत हो गयी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें