फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत में हुई इस अनोखी शादी के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

भारत में हुई इस अनोखी शादी के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

सफेद रंग के दुल्हन के लिबाज में, हाथों में लाल रंग के गुलाब लिए 23 साल की यूनिका केरल के ग्रोव बीच, अरेबियन सागर में खड़ी थीं और देखते ही देखते उन्होंने और दुल्हे निखिल ने गहरे नीले रंग के सागर में...

भारत में हुई इस अनोखी शादी के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 26 Jan 2017 08:15 PM
ऐप पर पढ़ें

सफेद रंग के दुल्हन के लिबाज में, हाथों में लाल रंग के गुलाब लिए 23 साल की यूनिका केरल के ग्रोव बीच, अरेबियन सागर में खड़ी थीं और देखते ही देखते उन्होंने और दुल्हे निखिल ने गहरे नीले रंग के सागर में छलांग लगा दी। जी, हां कुछ ऐसा ही नजारा था गुरुवार को  केरल के कोवलम, ग्रोव बीच का। जहां निखिल पवार और महाराष्ट्र की यूनिका पोगर्न की एक अनोखी शादी हुई।

यह भारत की एक अनोखी शादी है जो पानी के अंदर हुई है। आर्गनाइजर्स की मानें तो भारत में यह शादी अपने आप होने वाली पहली शादी है, दरअसल ये कॉन्सेप्ट विदेशों का है। भारत में भी पानी के अंदर शादियां होती हैं लेकिन वो स्वीमिंग पूल तक सीमित रहती हैं।

निखिल पवार और महाराष्ट्र की यूनिका पोगर्न की शादी समुद्र में 4 मीटर नीचे की गई। इस शादी का आइडिया निखिल के दिमाग में आया जो बोंड ओसियन सफारी, कोवलम में डाइविंग इंस्ट्रक्टर हैं।  अपनी इस अनोखी शादी पर निखिल ने कहा कि उन्हें अपना सपना सच होता नजर आ रहा है, जबकि यूनिका थोड़ी सी नर्वस नजर आईँ। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें