फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: OMG एक शादी ऐसी, जब दूल्हे की बहन ने दुल्हन से की शादी

VIDEO: OMG एक शादी ऐसी, जब दूल्हे की बहन ने दुल्हन से की शादी

क्या आपने कभी ऐसी शादी देखी है कि जिसमें बैंड बाजा, बराती और दुल्हन तो हैं लेकिन दूल्हा नहीं है। जी हां ये सच है। ऐसा केरल के कोल्लम जिले में देखने को मिला। दरअसल कोल्लम जिले के रहने वाले हैरिस अपनी...

VIDEO: OMG एक शादी ऐसी, जब दूल्हे की बहन ने दुल्हन से की शादी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 05 Dec 2016 06:50 AM
ऐप पर पढ़ें

क्या आपने कभी ऐसी शादी देखी है कि जिसमें बैंड बाजा, बराती और दुल्हन तो हैं लेकिन दूल्हा नहीं है। जी हां ये सच है। ऐसा केरल के कोल्लम जिले में देखने को मिला। दरअसल कोल्लम जिले के रहने वाले हैरिस अपनी ही शादी में शामिल नहीं हो सके। वे सऊदी अरब में थे और छुट्टी ना मिलने के कारण वे भारत नहीं आ सके। 

जब हैरिस अपनी शादी में नहीं आ पाए तो उनकी जगह पर उनकी बहन की दुल्हन शामला से शादी कराई गई और हैरिस ने वेबकैम के जरिए पूरी शादी को सऊदी अरब में बैठकर देखा। ये शादी केरल के थामाराकुलम शहर में हुई।

एक ऑनलाइन न्यूज पोर्ट के मुताबिक हैरिस ने शादी में आने का प्लान था, लेकिन काम समय पर खत्म ना होने के चलते वह शादी में शामिल नहीं हो सके। शादी में उनकी अनुपस्थिति को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे। 

हालांकि हैरिसकी अनुपस्थिति में उनके परिजनों और रिश्तेदारों ने पूरी जिम्मेदारी निभाई और धूमधाम से सभी रस्में निभाई गईं। हैरिस की बहन नजिथा उनकी जगह दुल्हन के साथ परियण सूत्र में बंधी। इन सभी रस्मों को हैरिस वेबकैम के जरिए सऊदी अरब देखता रहा। 

हैरिस सऊदी अरब की राजाधानी रियाद की एक प्राइवेट फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में कार्यरत है। वहीं दुल्हन शामला मक्का में नर्स के तौर पर काम करती है। इस वीडियो को 2 दिसंबर को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। इसे अब तक 93 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें: सर्दियों में इन पौधों के जरिए यूं करें घर की हवा शुद्ध

ये भी पढ़ें: Viral VIDEO: जानिए कैसे रातोंरात सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई ये लड़की

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें