फोटो गैलरी

Hindi News65 साल की महिला पर कुत्तों ने किया हमला, नोच-नोच कर मार डाला

65 साल की महिला पर कुत्तों ने किया हमला, नोच-नोच कर मार डाला

केरल में 50 आवारा कुत्तों ने 65 वर्षीया महिला पर हमला कर उसके नोचकर मार डाला। यह घटना शुक्रवार रात को सचिवालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर हुई। इस भयावह घटना की शिकार महिला शीलुअम्मा की मेडिकल...

65 साल की महिला पर कुत्तों ने किया हमला, नोच-नोच कर मार डाला
एजेंसीSat, 20 Aug 2016 01:17 PM
ऐप पर पढ़ें

केरल में 50 आवारा कुत्तों ने 65 वर्षीया महिला पर हमला कर उसके नोचकर मार डाला। यह घटना शुक्रवार रात को सचिवालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर हुई। इस भयावह घटना की शिकार महिला शीलुअम्मा की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और क्षेत्रवासियों ने महिला की मौत के लिए शहर प्राधिकरण पर आरोप लगाया।

पुल्लुविला के गुस्साए लोगों के समूह ने पूछा,‘‘हम सभी अपना धैर्य खो चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि वे कानून की वजह से कुत्तों को मार नहीं सकते। क्या हम कुत्तों से भी हीन है?’’

यह घटना तिरुवनंतपुरम से लगभग 30 मिनट की दूरी पर रात लगभग नौ बजे हुई। महिला शौचालय के इस्तेमाल के लिए समुद्र की ओर गई थी। जब महिला का पुत्र उनकी तलाश में गया तो उन्होंने यह घटना देखी। उसे खुद को कुत्तों से बचाने के लिए समुद्र में गोता लगाना पड़ा। शीलुअम्मा की मौत के लगभग घंटे भर बाद एक अन्य 50 वर्षीया महिला डेजी पर भी कुत्तों ने हमला किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें