फोटो गैलरी

Hindi News...तो क्या इसलिए बार-बार खांसते हैं अरविंद केजरीवाल

...तो क्या इसलिए बार-बार खांसते हैं अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल पिछले काफी सालों से खांसी से परेशान हैं और अपना इलाज बैंगलुरू में कराते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि हाल ही में बैंगलुरू में उनकी जीभ का ऑपरेशन हुआ। दरअसल, उनकी जीभ मुंह के हिसाब से...

...तो क्या इसलिए बार-बार खांसते हैं अरविंद केजरीवाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 16 Sep 2016 11:03 AM
ऐप पर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल पिछले काफी सालों से खांसी से परेशान हैं और अपना इलाज बैंगलुरू में कराते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि हाल ही में बैंगलुरू में उनकी जीभ का ऑपरेशन हुआ। दरअसल, उनकी जीभ मुंह के हिसाब से काफी लंबी थी, जिसकी वजह से उन्हें इतनी दिक्कतें हो रहीं थीं।  

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी जीभ लंबी होने की वजह से उन्हें बार बार खांसी होती है और बोलने में तकलीफ होती है। इसलिए उनका टंग का ऑपरेशन करना जरूरी था। बैंगलुरू के नारायणा हेल्थ सिटी में मंगलवार को उनका ऑपरेशन हुआ। ठंड में उनकी खांसी बहुत बढ़ जाती है।

डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें इसलिए इतनी खांसी होती है क्योंकि उनकी जीभ लंबी हो गई है, इसके साथ उन्हें और भी कई तरह की दिक्कतें आ रही थीं। कंप्यूटर में इसकी पुष्टि हुई है। पिछले 40 साल से वे इस खांसी से परेशान थे। बताया जाता है कि इसकी वजह से उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।डॉक्टरों ने उन्हें 10-15 दिन के लिए रेस्ट करने को कहा है। फिलहाल वे बोल नहीं सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें